बीजेपी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बने राजेश अग्रवाल

भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर किया जोरदार स्वागत

उदय भूमि ब्यूरो
बरेली। नव नियुक्त राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, भाजपा विधायक कैंट विधानसभा बरेली व पूर्व वित्त मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार राजेश अग्रवाल का उमेश कठेरिया क्षेत्रीय मंत्री ब्रज क्षेत्र भाजपा एवं यतिन भाटिया वरिष्ठ भाजपा नेता के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सेटेलाइट चौराहे एवं ईसाइयों की पुलिया पर युवा मोर्चा भाजपा बरेली के कार्यकर्ताओं द्वारा बरेली आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया।

इसके उपरांत सुमित कठेरिया, जिला अध्यक्ष भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज रजि.1207 (भावाधस) भारत बरेली उत्तर प्रदेश के नेतृत्व में बड़ी संख्या में वाल्मीकि समाज द्वारा फूल माला, पगड़ी पहनाकर तथा ढोल बजाकर जोरदार स्वागत किया गया। कलाकार वेलफेयर सोसाइटी के संस्थापक अध्यक्ष अमरीश कठेरिया एडवोकेट के नेतृत्व में सभी कलाकारों द्वारा पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया। शनिवार को राजेश अग्रवाल के निवास काली बाड़ी बरेली पर भाजपा बरेली के समस्त मंडल अध्यक्षों तथा सैकड़ों कार्यकर्ताओं द्वारा अभिनंदन करते हुए ढोल बजा कर तथा मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई गईं। इस अवसर पर उमेश कठेरिया,यतिन भाटिया,मनीष अग्रवाल, अजय प्रताप सिंह, सूर्यकान्त मौर्या, संजीव सिंह, मनोज यादव, अभिजीत कठेरिया सुधांशु सक्सेना, जयदीप चौधरी, पूणेश मिश्रा, अजय चौहान, विशाल वाल्मीकि,गोविंद वाल्मीकि, विकास, अभय, शिवम, रामबहादुर मौर्य, मोहित तिवारी, कन्हैयालाल राजपूत, पंकज, अंकित भाटिया, गौरव वर्मा, मुन्ना पंडित, राकेश अग्रवाल, राजू मौर्य, मोनू मिश्रा, नितेश मौर्य, निखिल राजपूत उपस्थित रहे।।