रोटरी क्लब आफ पिलखुआ सिटी ने बांटी ट्रायसाइकिल

उदय भूमि ब्यूरो
पिलखुवा
रोटरी क्लब ऑफ पिलखुवा सिटी द्वारा रेलवे रोड स्थित कार्यालय पर जरूरतमंद महिला रेखा कोरी को ट्राई साइकिल भेंट की। मुख्य अतिथि असिस्टेंट गवर्नर रोटेरियन केके गुप्ता ने कहा कि रोटरी क्लब जरूरतमंद व्यक्तियों की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहता है। इस अवसर पर अध्यक्ष प्रवीण गोयल गौरव बिंदल महेंद्र सैनी विशाल सिंघल नितिन गोयल मुकेश शर्मा शिवकुमार शर्मा राजेंद्र राठी विपिन प्रताप गुप्ता अजय गोयल तथा डॉ अनिल अग्रवाल उपस्थित थे।