प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सेवा सप्ताह शुरू, रक्तदान और प्लाज्मा शिविर का आयोजन

समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की सेवा ही जीवन का ध्येय: अतुल गर्ग

गाजियाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70 वें जन्मदिन पर भारतीय जनता पार्टी पूरे एक सप्ताह तक सेवा कार्यो करने का संकल्प लिया है। सोमवार को सेवा सप्ताह के पहले दिन रामलीला मैदान घंटाघर में रक्तदान एव प्लाज्मा दान शिविर लगाया गया। शिविर का उद्घाटन प्रदेश के स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग एवं भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस दौरान अतुल गर्ग ने महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा को भी जन्मदिन की बधाई दी। अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी महानगर अध्यक्ष को फूल भेंट कर बधाई दी। शिविर का उदघाटन करते हुए अतुल गर्ग ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर को है, इसलिए भाजपा ने 14 से 20 सितंबर तक ‘सेवा सप्ताहÓ मनाने का तय किया है। हम एक ऐसे नेता के जन्म दिन को सेवा कार्यों के तौर पर मना रहे हैं, जिसने अपना पूरा जीवन ही सेवा कार्यों में लगा दिया। प्रधानमंत्री मोदी जी ने हमारे देश को विश्व में एक विशेष स्थान दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जीवनी में अगर हम देखें तो सेवा प्रमुख लक्ष्य रहा है। देश की सेवा, जनता की सेवा, दलितों, शोषित और पिछड़े वर्गों की सेवा, जो समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की सेवा, ये उनके जीवन का ध्येय रहा। अतुल गर्ग ने कहा कि सेवा ही राजनीति है, इस मूल मंत्र को अपनाकर ही भाजपा कार्यकर्ता पूरे सप्ताह जनता की सेवा में जुटेंगे। इस अवसर पर मुख्यरूप से क्षेत्रीय महामंत्री अशोक मोंगा, अमरदत्त शर्मा, पार्षद राजीव शर्मा, अभिषेक चौधरी, महामंत्री पप्पू पहलवान, गोपाल अग्रवाल, सुशील गौतम, राजेन्द्र मित्तल मेंदीवाले, विपिन गर्ग, मनोज गोयल बंटी, अजय शर्मा, गुंजन शर्मा, राम त्यागी, महेंद्र यादव, सुमित शर्मा, राजीव त्यागी, बीके एस पाल, एडवोकेट रमेशपाल, मास्टर अमरदत्त शर्मा, नंदकिशोर मीना, गौरव भारद्वाज, संदीप पाल, अमित भारद्वाज व नीरज गोयल सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।