म्युनिसिपल कमिश्नर महेंद्र सिंह तवर ने कहा शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाना निगम की प्राथमिकता
गाजियाबाद। नगर निगम द्वारा वंसुधरा सेक्टर-4 में जन चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें मौजूद पार्षद एवं स्थानीय नागरिकों ने सीवर एवं पार्क के सौंन्दर्यकरण की समस्या के साथ ही उनके सुझाव भी मेयर एवं म्युनिसिपिल कमिश्रर को बताएं। मेयर एवं म्युनिसिपिल कमिश्रर ने समस्या के निस्तारण के लिए संबधित अधिकारियों को निर्देशित किया। चौपाल में बड़ी संख्या में फरियादियों की भीड़ उमड़ी। बुधवार को वंसुधरा सेक्टर-4 में मेयर आशा शर्मा, म्युनिसिपल कमिश्रर महेंन्द्र सिंह तंवर ने वार्ड-77 पार्षद नीलम भारद्वाज, वार्ड 89, वार्ड 89 की पार्षद मंजू, उद्यान प्रभारी डॉ अनुज की मौजूदगी में नागरिकों की समस्या को सुना। 
जन चौपाल में पार्षदों एवं स्थानीय नागरिकों ने क्षेत्र की सफाई व्यवस्था एवं सीवर की समस्या को रखा। स्थानीय नागरिकों ने कहा कि सीवर की सफाई एवं पानी की निकासी न होने के कारण नाली का पानी घरों में घुस जाता है। जिससे संक्रमित बिमारी एवं मकान की नींव कमजोर होने का डरा लगा रहता है। पार्को की स्थिति खराब होने के चलते लोगों ने भी पार्काे में सुबह टहलना बंद कर दिया है। म्युनिसिपल कमिश्रर महेंन्द्र सिंह तंवर ने फरियादियों की समस्या सुन तत्काल समस्या का निवारण करते हुए उद्यान प्रभारी डॉ अनुज को वसुंधरा में नालों की सफाई के साथ पार्कों का सौंदर्यीकरण कराने के निर्देश दिए। म्युनिसिपल कमिश्रर ने कहा फरियादियों की समस्या का कम समय में निराकरण कराना, शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाना नगर निगम की प्राथमिकता है। जिसमें आमजन की भागेदारी बेहद जरूरी है। स्थानीय नागरिकों ने भी म्युनिसिपल कमिश्रर को शहर स्वच्छ एवं सुंदर बनाने का संकल्प लिया।















