धौलाना तहसील के गांव देहरा में हुई शांति समिति की बैठक
उदय भूमि ब्यूरो
धौलाना।
आगामी त्रिस्तरीय पंचायत के मद्देनजर धौलाना गांव देहरा में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। शांति समिति की बैठक को संबोधित करते हुए एसपी संजीव सुमन ने कहा की आगामी निकट समय में चुनाव होंगे। चुनावों को शांतिपूर्वक कराना प्रशासन का दायित्व है। सभी ग्रामीणों से अनुरोध है कि वह पंचायत चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न होने दें। यदि किसी भी व्यक्ति द्वारा चुनाव में कोई अराजकता अथवा अशांति फैलाने का प्रयास किया जाएगा। तो कानून अपना काम भी करेगा। उसके खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। अक्सर चुनाव में छोटी-मोटी बातों को लेकर बहुत बड़ी घटनाएं हो जाती हैं। जिससे समाज तथा व्यवस्था पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी अराजकता अशांति फैलाने वाले माहौल बिगाडऩे वाले व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। ग्रामीणों की तरफ से देहरा के समाजसेवी शिक्षाविद् मास्टर वकील चौधरी ने उपस्थित ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की। तथा छिटपुट आपसी विवादों को आपस में शांतिपूर्वक बैठकर निपटाने की पहल के लिए कहा। ग्रामीणों ने वकील चौधरी का समर्थन करते हुए अमन चैन बनाए रखने की बात कही। इस अवसर पर एडीशनल एस पी सर्वेश कुमार मिश्र तथा पिलखुआ, सर्किल ऑफिसर डॉक्टर तेजवीर सिंह, धौलाना थाना प्रभारी राजपाल सिंह भी उपस्थित थे। शांति समिति बैठक में इंसाफ प्रधान, अखिल पहलवान,मोबीन इकराम प्रधान,आसिफ राणा ,खालिद चौधरी मुजाहिद चौधरी,डॉक्टर आकिल खान ने भी विचार रखे। असलम राणा, हनीफ सरपंच ,राहिल खान, हारून चौधरी, मंसूर प्रधान, शहजाद चौधरी, हसीन चौधरी सहित गांव के प्रमुख व्यक्तियों ने भाग लिया।
















