उदय भूमि ब्यूरो
हापुड़।
लायंस क्लब हापुड़ स्टार परिवार द्वारा पंचायती गौशाला जरोठी रोड हापुड़ पर सुरभि गौ-ग्रास सेवा का आयोजन किया गया। जिसमें सभी लायंन सदस्यों द्वारा गौ माता के लिए हरा चारा, रोटी, पूडी़, गुड आदि की व्यवस्था की गई। लायंस राजीव गर्ग लकड़ी वालों ने सभी सदस्यों को गौ माता की महिमा विस्तार से समझाकर सभी को गौ सेवा करने का संकल्प दिलवाया। गौ सेवा में प्रधान विशाल मल्होत्रा, सचिव नितिन गर्ग,सहसचिव अंकुर बंसल,कोषाध्यक्ष दीपक मित्तल, चेयरमैन पर्सन तुषार गोयल, राजीव गर्ग, सुमित अग्रवाल, पवन सिंघल, अजय गोयल, मोहित शर्मा, अंकित शर्मा आदि उपस्थित रहे।
















