अनहोनी की आशंका से भयभीत स्वजन ने तहरीर दी
उदय भूमि ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर।
किशोरी के संदिग्ध दशा में लापता होने पर अनहोनी की आशंका से भयभीत चल रहे स्वजन ने सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई। बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव से रविवार की देर शाम को संदिग्ध दशा में लापता हुई किशोरी का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग पाया, जिससे अनहोनी की आशंका के चलते भयभीत हो रहे स्वजन ने थाने में तहरीर देकर किशोरी की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर गुमशुदा किशोरी की खोजबीन कराई जा रही है, जिसे बहुत जल्द सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।
















