उदय भूमि ब्यूरो
मोदीनगर। समान मुआवजा की मांग को लेकर तहसील में चल रहे क्रमिक अनशन के तहत शुक्रवार को किसानों ने एसडीएम, सीओ व तहसीलदार के कार्यालयों के बाहर थाली व ताली बजाकर विरोध जताया। दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे से जुड़े किसानों के आंदोलन को आज पांचवा दिन है। धरने पर महिलाएं बड़ी तादात में शामिल हुईं। 
शुक्रवार को तहसील पर किसानों का साथ देने पहुंची महिलाओं और किसानों ने थाली और ताली बजाकर पहले पूरी तहसील का भ्रमण किया और फिर एसडीएम, सीओ और तहसीलदार के ऑफिस के सामने भी जोर से थाली और ताली बजाकर उन्हें सोई हुई नींद से जगाने का काम किया। आप सांसद संजय सिंह भी शुक्रवार को किसानों के बीच पहुंचे और उनको अपना पूरा समर्थन दिया। आंदोलन के अगुवा डा.बबली गुर्जर, सतीश राठी व रणवीर दहिया ने बताया कि पिछले 5 दिन से किसानों को आंदोलन चल रहा है लेकिन एक भी सक्षम अधिकारी अभी तक किसानों के बीच नहीं पहुंचा है। इससे क्षुब्ध होकर किसानों ने तहसील में ताली और ताली बजाने का कार्य किया गया। किसानों के आंदोलन को समर्थन देने आज आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद श्री संजय सिंह जी पहुंचे। उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि वह प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री को उनकी मांग के साथ लिखेंगे और साथ ही राज्यसभा चलने पर इस मुद्दे को राज्यसभा में भी उठाएंगे। अध्यक्षता मास्टर केशव प्रसाद की अध्यक्षता में आज क्रमिक अनशन पर बैठने वालों में महेंद्र सिंह, तौसीफ खान, जमशेद खान, पूरन सिंह व सत्येंद्र सिंह बैठे। आज मुख्य रूप से आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष छवि यादव, प्रदेश सचिव नवाब सोनी, हरेंद्र शर्मा,दलवीर नेताजी, हाजी अल्ताफ, अनिल भोजपुर, व मास्टर कर्म सिंह आदि ने संबोधित किया सभी ने किसानों से आने वाली 20 तारीख में महापंचायत को सफल बनाने का आग्रह किया।
















