पशुओं की चर्बी मिलाकर घी व रिफाइंड बनाने वाले गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार

कब्जे में लिए पांच लाख की चर्बी के 67 ड्रम

उदय भूमि ब्यूरो
हापुड़।
पशुओं की चर्बी मिलाकर सामान सप्लाई करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तथा उनके कब्जे से पांच लाख की चर्बी के 67 ग्राम बरामद किए हैं। यह चर्बी वह वनस्पति घी रिफाइंड में मिलाकर आगामी त्योहारों के लिए तैयार कर बाजार में सप्लाई करने की तैयारी में थे। हापुड़ कोतवाल सुबोध सक्सेना ने बताया कि बीती रात पुलिस ने चेकिंग के दौरान बुलंदशहर रोड से 12 टायर ट्रक पकड़ कर उसमें 5 लाख की पशुओं की चर्बी बरामद कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि तीनों आरोपी खालिद, तौसीफस असलम, त्योहार के सीजन में खाद्य पदार्थों में घी, रिफाइंड मे चर्बी मिला कर बेचते थे। तथा पुलिस से बचने के लिए है। ट्यूलिप रिफाइंड की फर्जी रसीद व अन्य सामान इस्तेमाल करते थे।