13 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

उदय भूमि ब्यूरो
मोदीनगर।
थानाक्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी किशोरी का रिश्ते में चाचा लगता है। गौरतलब है कि थानाक्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को बंधक बनाकर जंगल में ले जाकर तमंचे के बल पर सामूहिक दुष्कर्म कर अश्लील वीडियों बनाने का मामला सामने आया। सामूहिक दुष्कर्म का मामला चार माह पुराना बताया जा रहा है। तबीयत खराब होने पर जब किशोरी डॉक्टर के पास पहुंची तो परिजनों को पता चला कि वह गर्भवती है। इसके बाद ही पूरे मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी किशोरी का रिश्ते में चाचा लगता है। इस संबंध में सीओ सुनील कुमार का कहना है कि महिला की तहरीर पर पुलिस ने धारा 363,366 डी, 328 ,506 के अलावा लैंगिग अपराधों से बालकों का सरंक्षण अधिनियम 2012 विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दोनों आरोपी कृष्ण व लालू को गिरफ्तार किया गया है। बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराकर उसके मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराए जाएंगे।