उदय भूमि ब्यूरो
हापुड़।
आकाश हत्याकांड के दो आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बीते दिनों फल का ठेला लगाकर अपनी गुजर-बसर करने वाले आकाश के दो हत्यारोपी यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अभी इस मामले में तीन नामजद आरोपी फरार हैं। विदित हो कि आकाश को उसको घर से बुलाकर दो युवक ले गए थे। उसके बाद आकाश वापस घर नहीं लौटा। उसकी लाश पास के एक प्लाट से मिली थी। आकाश के पिता ने पांच नामजद लोगों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई थी। आकाश के पिता श्री किशन निवासी इंदरगढ़ी का कहना था कि आकाश ने उनसे कुछ पैसे लिए थे। मूल्य एवं ब्याज से भी अधिक पैसे चुकाने के बाद वह और पैसा देने के लिए दबाव बना रहे थे। आकाश के मना करने पर उन्होंने उसकी हत्या कर दी। अप पुलिस ने दो हत्यारोपी मोनू व विकास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है
















