उदय भूमि ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर।
कृषि विभाग द्वारा किसानों को उन्नत किस्म का सरसों के बीज का वितरण किया गया। उन्नत किस्म के बीज से फसल तैयार कर किसान अधिक उत्पादन कर मुनाफा कमाएंगे। सिंभावली ब्लाक के कृषि बीज गोदाम पर क्षेत्र के कृषकों को मुफ्त में सरसों का बीज मुहैया कराया गया। कृषि गोदाम प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि क्षेत्रिय ब्लाक प्रमुख रविंद्र यादव के द्वारा किसानों को बीज वितरण कराया गया है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक गांव के लिए दस-दस किसानों को 2-2 किलो बीज मुहैया कराया जाएगा। इस सरसों की उपज बहुत अच्छी पैदावार देती है। इस दौरान ब्लाक प्रमुख रविंद्र यादव ने किसानों पराली न जलाएं जाने। पराली जलाने के घातक दुष्प्रभाव का जिक्र करते हुए सीएचसी (कस्टम हायरिग सेंटर) के बारे में जानकारी दी। खेती की आधुनिक मशीनें और तकनीक अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पराली खेत में जलाने से भूमि की मिट्टी खराब हो जाती है जिससे आगमी फसलों को पैदा करने में कठिनाई होती है। इस अवसर पर कुलदीप, बिजेद्र, देवेंद्र, संदीप, पिंटू, अरुण,कैलाश, विजयपाल, सोमपाल, अमीचंद, जयवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
















