महाराजा अग्रसेन के आदर्शो को अपनाकर समाज में लाई जा सकती है एकरूपता: अतुल गर्ग

जाट, पंजाबी, सिख, ब्राह्मण, मुस्लिम, त्यागी, क्षत्रिय समाज के प्रतिनिधियों ने की भागेदारी

उदय भूमि ब्यूरो
गाजियाबाद। जिस तरह से आज से पांच हजार साल पहले महाराज अग्रसेन ने समाज को एक सूत्र में लाने के लिए एक ईट एवं एक रुपये का आह्वान किया था। उसी तरह हम समाज को जोडऩे का काम करेंगे। समाज को एकजुट होकर समाज की सेवा करनी चाहिए। उक्त बातें शनिवार को कविनगर औद्योगिक क्षेत्र स्थित महाराजा अग्रसेन वाटिका में अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन एवं महाराजा अग्रसेन जनकल्याण सेवा ट्रस्ट द्वारा आयोजित वैश्य शिरोमणि महाराजा अग्रसेन की 5144वीं जयंती पर माल्यार्पण करते हुए स्थानीय विधायक एवं स्वास्थ्य मंत्री अतुल गर्ग ने कही। उन्होने कहा कि महाराजा अग्रसेन ऐसे आदर्श राजा थे, जिनकी आज तक मिसाल दी जाती है। पूर्व सांसद रमेश चन्द तोमर ने कहा कि महाराजा अग्रसेन के राज्य में बाहर से आकर बसने वाले को प्रत्येक परिवार की ओर से एक रुपया व एक ईंट दी जाती थी। उनके राज्य में एक लाख परिवार रहते थे। इस प्रकार उन्हें एक लाख ईंट व एक लाख रुपये मिल जाते थे। समारोह में वैश्य समाज के अलावा अन्य समाज के लोग भी पहुंचे, जिनका चंदन का तिलक लगाकर व शॉल देकर स्वागत किया गया। इस दौरान पूर्व पार्षद विजय मोहन, बाल भवन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आनन्द प्रकाश (लोहे वाले), स्वागताध्यक्ष अजय गुप्ता, संदीप सिंघल (संस्थापक), सरदार जौली जी, सरदार धर्मेन्द्र सिंह सोहल, जाट समाज से प्रो. नरेन्द्र सिंह (गणितज्ञ), त्यागी समाज से अरूण त्यागी, सुरेन्द्र पाल त्यागी, राजीव त्यागी, पंजाबी समाज से महेश आहूजा, ओ.पी. चिटकारा, ब्राह्मण समाज से राज्यमंत्री बलदेव राज शर्मा, डॉ. बीके शर्मा हनुमान, आरडी शर्मा ने महाराजा अग्रसेन को पुष्पांजलि दी। नव मनोनीत बाल भवन के राष्ट:ीय उपाध्यक्ष आनन्द प्रकाश (लोहे वाले), व्यापारी कल्याण बोर्ड उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष अशोक गोयल, वैश्य समाज के कर्मठ पदाधिकारी श्याम सुन्दर अग्रवाल (मोदीनगर) भी मौजूद थे। महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर मंत्री अतुल गर्ग, पूर्व सांसद रमेश चन्द तोमर, अशोक गोयल (व्यापारी कल्याण बोर्ड), आनन्द प्रकाश (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बाल भवन), महेश आहूजा, श्याम सुन्दर अग्रवाल, जौली सरदार, सांसद प्रतिनिधि देवेन्द्र हितकारी ने अपने शब्दों से अग्रसेन को पुष्पांजलि दी। उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अतुल गर्ग ने महाराजा अग्रसेन जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए एक प्रस्ताव रखा कि पूरे देश में महाराजा अग्रसेन जयंती को ‘सद्भावना दिवसÓ के रूप में पूरे देश में मनाई जानी चाहिए। क्योंकि महाराजा अग्रसेन प्रथम समाजवादी विचारों वाले प्रथम सम्राट थे। उनके राज्य में सभी नागरिकों में समानता थी। पूर्व सांसद डॉ. रमेश चन्द तोमर ने वीके अग्रवाल द्वारा प्रत्येक वर्ष सभी धर्म व जाति वर्ग के प्रतिनिधियों के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती मनाने की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस सभा के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार को मैं एक प्रस्ताव भेज कर अग्रसेन जयंती पर सरकारी अवकाश करने की मांग करूंगा तथा अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन ने भी यह प्रस्ताव प्रदेश सरकार को भेजने की स्वीकृति दी। अग्रसेन जयंती पर सभी जाति व धर्मों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही। इस दौरान संदीप सिंघल, राजीव गुप्ता (अध्यक्ष), पवन गुप्ता (महासचिव), मीडिया प्रभारी सौरभ जायसवाल, प्रदीप सिंघल कोषाध्यक्ष, सुरेश मित्तल, आशु बिन्दल, राजीव सिंघल, नवीन अग्रवाल, लोकेश सिंघल, प्रकाश गुप्ता, हरिश मोहन गर्ग, राकेश चन्द अग्रवाल, यूएस गर्ग, अनिल सिंघल, डी.के. मित्तल, वीके सिंघल, रामगोपाल गर्ग, अखिलेश अग्रवाल, रमा गुप्ता, स्रेहलता सिंघल, डॉ. नीरज गर्ग, अनुराग अग्रवाल, पूजा गुप्ता, प्रभा गोयल, रूबि अग्रवाल, अजय अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, डॉ. संजीव गोयल, मंयक मोहन, बीके शर्मा हनुमान, अजय मित्तल, श्याम सुन्दर का भी सराहनीय सहयोग रहा।