निर्माणाधीन आरओबी का केंद्रीय मंत्री ने निरीक्षण किया

मार्च 2021 तक कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

गाजियाबाद। लाइनपार को जोडऩे के लिए धोबी घाट पर रेलवे ओवरब्रिज का जारी निर्माण कार्य अब तेजी से कराना होगा। वीरवार को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग राज्यमंत्री वीके सिंह धोबीघाट आरओबी का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। उन्होंने आरओबी का निर्माण करने वाले कांट्रेक्टर को मार्च तक धोबी घाट आरओबी का पूरा निर्माण करने के निर्देश दिए। केंद्रीय मंत्री सिंह ने भाजपा महानगराध्यक्ष संजीव शर्मा, महामंत्री पप्पू पहलवान, रेलवे अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने आरओबी को जायजा लेते हुए अधिकारियों से जानकारी ली। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जल्द ही आरओबी का निर्माण पूरा होने के बाद आमजन के हवाले कर दिया जाएगा। निर्माण एजेंसी को रेलवे की ओर से एक साइड का ब्लॉक मिलने में देरी हो रही है। 90 दिन के लिए एक साइड के ब्लॉक की स्वीकृति मिल गई है। ब्रिज के एक भाग को आगे किया जाएगा। वहीं, आरओबी की लंबाई 650 मीटर है। उन्होंने कहा कि प्राथमिकता पर वर्टीकल पार्किंग बनाई जाएगी। केंद्रीय परिवहन मंत्रालय की यह बड़ी योजना है। इसके साकार होने के बाद निश्चित तौर पर शहर के लोगों को जाम से बड़ी राहत मिल सकेगी। प्रदेश सरकार की ओर से शहर में दो स्थानों पर एयरपोर्ट की तर्ज पर बस पोर्ट योजना पर कार्य चल रहा हैं। कौशांबी बस अड्डा और नया बस अड्डे के पास बस पोटज़् की तर्ज पर विकसित कराया जाएगा। आधनिक स्तर पर बस पोर्ट का निर्माण कराकर उसे बीओटी के आधार पर दिया जाएगा ताकि बेहतर तरीके से उसका लाभ लोगों को मिल सके।