उदय भूमि ब्यूरो
उदय भूमि ब्यूरो
मोदीनगर। समाजसेवी उत्थान फाउंडेशन से जुड़े सदस्यों ने पदम-गुन योजना के अन्तर्गत जैन मंदिर मोदीनगर में आंवले व आयुर्वेदिक औषधि के पौधे रोपे। कार्यक्रम का शुभारंभ शशि जैन, मीनल जैन और मुदिता जैन ने पौधा लगा कर किया। संस्था के नगर प्रभारी डॉ गुरप्रीत सचदेवा और नीरू भार्गव ने संस्था का प्रतीक चिन्ह देकर उनका सम्मानित किया। संस्था के अध्यक्ष सीए. राहुल जैन ने बताया कि पौधारोपण का आयोजन सजग जैन और वैभव जैन ने अपने पिता सुमत प्रसाद जैन की स्मृति में करवाया। उन्होंने जानकारी दी कि लॉक डाउन में प्रशासन से मंजूरी मिलते ही अक्षत आहार योजना के तहत पाँच रुपए में भोजन वितरण की शीघ्र ही पुन: शुरुआत की जाएगी। इस मौके पर अनुराग गुप्ता, सुनील भार्गव और केवल थम्मन का योगदान रहा।















