उदय भूमि ब्यूरो
पिलखुआ।
नगर में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। चंडी मंदिर प्रांगण स्थित महाराजा अग्रसेन पार्क में महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर वैश्य अग्रवाल महासभा द्वारा फूल मालाओं से माल्यार्पण किया गया तथा पुष्पांजलि अर्पित की इस अवसर पर हवन का आयोजन भी किया गया जिसमें वैश्य अग्रवाल समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। 
वैश्य अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष संजय मित्तल भाजपा मंडल अध्यक्ष हरीश अग्रवाल कुष्लेश गर्ग जय भगवान गर्ग मनीष माहेश्वरी आनंद अग्रवाल राजीव अग्रवाल रविंद्र उत्साही जय भगवान सिंगल राम प्रकाश बंसल विपिन गोयल चंद्रप्रकाश सिंगल सहित अनेक लोगों ने हवन में आहुतियां दी। वही गांधी रोड पर वैश्य अग्रवाल महासभा के तत्वाधान में भंडारे का आयोजन किया गया।
















