संस्कारित नियमों के कारण देश ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में मार्गदर्शन कर रहा वैश्य समाज: अनिल अग्रवाल

धूमधाम से मनाई गई महाराजा अग्रसेन की जंयती

गाजियाबाद। नवरात्र के पहले दिन एवं समाजवाद प्रवर्तक अग्र शिरोमणि महाराज अग्रसेन की 5144वीं जयंती अंतर्राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन एवं वैश्य पर अग्रवाल परिवार के संयुक्त तत्वाधान में ऑनलाइन शनिवार को भव्यता के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभांरभ गणेश वंदना एवं लक्ष्मी जी की आरती द्वारा दीप प्रज्वलन करके किया गया। मुख्य अतिथि डॉ अनिल अग्रवाल सांसद राज्यसभा ने कहा महाराजा अग्रसेन ने अपने राज्य में एक रुपया ओर एक ईंट की प्रथा का एलान किया कि राज्य में कोई भी व्यक्ति रहने आयेगा उसे सभी घर एक रुपया ओर एक ईंट देगें। जिससे उसका घर व व्यापार स्थापित हो जाये। सभी वैश्य संगठित होकर उसी दिशा में कार्य करना चाहिए। आज वैश्य अपने संस्कारित नियमों के कारण देश ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में अग्रिम पंक्ति में खड़ा होकर मार्गदर्शन कर रहा है। विशिष्ट अतिथि अशोक गोयल ने कहां अग्रसेन महाराज के आदर्शों पर हम सभी को चलना चाहि। नानक चंद गोयल शीरा वाले ने कहा देश में 22 करोड वैश्य आर्थिक विकास तथा संपन्नता की मुख्य धुरी है। महानन्द अग्रवाल ने अपने विचार रखतेेे हुए कहा वैश्य समाज किसी की दया पर नहीं अपितु स्वाभिमान के साथ जीना जानता है। अनिल अग्रवाल सांवरिया ने कहा महाराजा अग्रसेन ने एक तंत्रीय शाषण प्रणाली को समाप्त कर विश्व में सर्वप्रथम अपने ढंग की अनोखी लोक तंत्रीय शाखा प्रणाली का शुभारंभ किया। नारायण गुप्ता ने वैश्य एकता के साथ सामाजिक समरसता पर जोर दिया। डॉ सपना बंसल प्रोफेसर दिल्ली यूनिवर्सिटी ने कहा दुनिया भले ही आरक्षण की मांग करें, लेकिन वैश्य समाज की प्रतिभा आज भी बिना किसी के मोहताज हुए स्वाभिमान के साथ मजबूती से जीवन जीती है। सुभाष गर्ग (आरडी स्टील) ने कहा राजनीति में जब तक वैश्य समाज का परचम नहींं तब तक समाज का उत्थान संभव नहीं है रजनीश बंसल मंगली होजऱी से समाज की एकजुटता पर जोर दिया। सुनील वार्ष्णेय ने कहा भजन एवं कहानियों के माध्यम से हमारी आगे आने वाली पीढिय़ों को प्रेरणा मिलती है। पूनम गोयल ने महारानी माधवी एवं महाराजा अग्रसेन को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। अमिता गोयल ने कहां अग्रसेन के दर्शन से हमारे आगे आने वाली पीढिय़ों को प्रेरणा लेनी चाहिए। हरीश कुमार मित्तल ने कहां महाराजा अग्रसेन ने सच्चे समाजवाद की स्थापना करके समाज को दिशा दी है। अनिल जैन ने कहा मैं भविष्य में भी हर संभव सहयोग का वादा किया। दिल्ली के प्रसिद्ध कलाकार एवं संगीतकार कौशल गर्ग एवं उनकी समस्त मंडली ने अद्भुत प्रस्तुति ने कार्यक्रम में समां बांध दिया। अंतराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन कार्यकारिणी महामंत्री दीपक मित्तल, प्रधान महामंत्री बृजेश चंचल अशोक मित्तल,अशोक बंसल, ज्योति बंसल, योग गुरु एवं सांसद प्रतिनिधि देवेंद्र हितकारी, सुशांत गुप्ता, दिनेश सिंघल, सतीश बिंदल, डॉ मनीषा जैन नीरा वार्ष्णेय, नीरू सिंघल, महेंद्र बंसल, अशोक मित्तल, दीपा गर्ग, मोहिनी, प्रमोद कुमार जिंदल, चेतना, दीपशिखा गोयल, समीर केसरवानी ,रत्नेश कुमार गर्ग,अशोक बंसल, निर्मला बुधिया, संजीव गुप्ता समर कूल वाले, धर्मपाल आर्य, प्रदीप गर्ग, प्रदीप कुमार, अनिल कुमार गुप्ता, सुशांत गुप्ता, अमित सिंघल,सुनीता अग्रवाल, नितिन गुप्ता, नीरू , अंशु वकील, गीता अग्रवाल, अमिता गोयल, नीरा वार्ष्णेय, डॉ मनीष जैन,कवीश, दिनेश अग्रवाल, राकेश आर्य गर्ग, और रीना अग्रवालआदि उपस्थित थे।