छठ महापर्व पर दुल्हन की तरह सजा हिण्डन घाट
महिलाओं ने पानी में खड़े होकर डूबते सूरज को दिया अघ्र्य
गाजियाबाद। कांचहि बांस के बहंगिया बहंगी लचकत जाए, दर्शन दीन्हीं ना अपन ये छठी मइया जैसे गीत गाकर महिलाओं द्वारा शुक्रवार शाम को सूर्य की उपासना की गई। छठ महापर्व को उत्साह पूर्वक मनाने के लिए बिहार व पूर्वांचल के लोगों ने शाम घरों की छत पर टब एवं छठ घाट पर खड़े होकर डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर विधि-विधान से पूजा अर्चना की। जबकि छठ पर्व के आखिरी दिन शनिवार की सुबह उगते सूर्य की आराधना की जाएगी। भगवान सूर्य की उपासना के महापर्व छठ के तीसरे दिन नदी घाटों, तालाबों और अन्य जलाशयों में अर्घ्य देने व्रतियों का सैलाब उमड़ पड़ा। अस्ताचलगामी सूर्य को अघ्र्य के देकर व्रतियों ने अपने घर-समाज की खुशहाली की प्रार्थना की। आम लोगों के साथ जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी पूजा में शामिल हुए।
नगर निगम द्वारा हिण्डन घाट पर साफ-सफाई से लेकर आकर्षक रोशनी की व्यवस्था की गई साथ ही कोरोना के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से स्लोग्र भी लिखे गये। दरअसल, लोक आस्था का यह पर्व इसलिए तो अनूठा है कि इसमें प्रकृति की पूजा, प्राकृतिक चीजों के व्यापक प्रयोग की कुशलता, शिक्षा और स्वास्थ्य की सीख, स्वच्छता, संस्कृति, भाईचारा और आस्था का बेजोड़ मेल है। शनिवार को उगते सूर्य को अर्घ देकर पूजा संपन्न होगी। वहीं, हिंडन नदी छठ घाट पर नगर निगम के अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार, मोहननगर जोनल प्रभारी एसके गौतम, कर्नल दीपक शरण आदि अधिकारी मुस्तैद रहे।
वहीं, व्यवस्था पुख्ता कराई गई। जिलाधिकारी डॉ.अजय शंकर पांडेय ने नगर निगम और सिंचाई विभाग के अधिकारियों के अलावा क्षेत्र वार मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारी निर्धारित की हैं। सूर्य देव के डूबने से पहले महिलाओं ने जल से भगवान सूर्य देव को अघ्र्य दिया। परंपरागत गीतों की धूम तथा ढोलों की थाप के साथ श्रद्धालु पूजा स्थल पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं आतिशबाजी करती है। चार दिनों तक चलने वाला छठ महोत्सव के आखरी दिन शनिवार को श्रद्धालु महिलाओं द्वारा सुबह उगते सूर्य को अघ्र्य देकर छठ पर्व का समापन किया जाएगा। चार दिवसीय छठ महापर्व के तीसरे दिन शुक्रवार को श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर छठ मैया के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। इस बार शहर में कोरोना महामारी के बढ़ रहे मामलों को देखकर घाट पर छठ पूजा करने से परेहज कर रहे हैं। वहीं आज घाट पूरी तरह सूने नजर आएं। वहीं प्रत्येक घाट पर पुलिस का पहरा रहा। वहीं,लोनी मेंं एसडीएम खालिद अंजुम, तहसीलदार प्रकाश सिंह, लोनी नगर पालिका परिषद की अधिशासी अधिकारी शालिनी गुप्ता ने छठ घाट का निरीक्षण करते हुए तैयारियां पुख्ता कराई। वहीं, एसडीएम सदर देवेंद्र पाल सिंह ने खोड़ा क्षेत्र में खोड़ा-मकनपुर नगर पालिका परिषद क्षेत्र में बनाए गए छठ घाट पर तैयारियों का जायजा लिया। 
पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी केके भड़ाना ने कहा कि छठ महापर्व की सभी तैयारियां पूरी की गई है। वहीं, जिले में शहर से लेकर मोदीनगर,मुरादनगर, मसूरी, डासना,लोनी,साहिबाबाद आदि क्षेत्रों में छठ महापर्व शांतिपूर्ण तरीके से परंपरागत तरीके से मनाया गया।
इसके पहले श्रद्धालुओं ने बुधवार को नहाय-खाय और गुरुवार को खरना पूजा किया। एनसीआर में करीब 2 लाख लोग पूर्वांचल के लोग रहते हैं। हर साल धूमधाम से छठ महोत्सव मनाया जाता है। इस बार कोरोना महामारी श्रद्धालुओं की आस्था में बाधा बनकर खड़ी हो गई, मगर श्रद्धालुओं का हौंसला नहीं डगमगा सकी। शुक्रवार को व्रति महिलाओं ने गन्ने के मंडप सजाकर उसमें विभिन्न प्रकार के फलों और पकवानों को रखकर पूजा-अर्चना की। मेयर आशा शर्मा ने हिंडन नदी छठ घाट पूजा स्थल पर पहुंची। म्युनिसिपल कमिश्रर महेंद्र सिंह तंवर के अलावा मोहननगर जोनल प्रभारी एसके गौतम और नगर निगम के अधिकारियों ने तैयारियां का जायजा लेते हुए पुख्ता कराई। महापौर ने सभी का मनोबल बढ़ाते हुए शाबासी दी, वहीं,नगर निगम द्वारा छठ घाट पर की जा रहीं तैयारियां को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान मोहननगर जोनल प्रभारी एसके गौतम,जेई गजेंंद्र कुमार, सहायक अभियंता अनिल त्यागी,मनीष शर्मा,अवर अभियंता संजय गंगवार आदि मौजूद रहे। वहीं,घाट पर डेकोरेटिव लाइट,साफ-सफाई,पेड़ों की छंटाई, शौचालयों की व्यवस्था,अस्थाई स्नानघर आदि की व्यवस्था की गई। नगर आयुक्त महेंद्र सिंह ने अथक प्रयास से कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जगह-जगह स्लोगन लिखवाने के साथ ही सैनिटाइजर,मास्क का प्रयोग करने की अपील की है।
छठ घाट पर कोरोना के प्रति पार्षद ने किया जागरूक
ट्रांस हिंडन क्षेत्र में शुक्रवार को महापर्व छठ धूमधाम के साथ मनाया गया। वैशाली में भी छठ घाट बनाया गया है। जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने डूबते सूर्य को अघ्र्य दिया। 
इस दरम्यान भाजपा पार्षद मनोज गोयल ने वहां आए श्रद्धालुओं को कोविड-19 (कोरोना वायरस) के मद्देनजर 2 गज की दूरी और मास्क के बारे में बताया। जिनके पास मास्क नहीं थे, उन्हें मास्क बांटे गए। पार्षद मनोज गोयल ने कहा कि कोरोना वायरस का प्रकोप अभी रूका नहीं है। ऐसे में 2 गज की दूरी के नियम का पालन करना बेहद जरूरी है। संक्रमण से बचने को मास्क भी जरूरी लगाएं। उन्होंने बताया कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में आमजन का सहयोग आवश्यक है। जन-सहयोग के बगैर इस लड़ाई को जीता नहीं जा सकता है। उन्होंने घाट पर आए श्रद्धालुओं को छठ पर्व की बधाई भी दी। इस अवसर पर राजकुमार भाटी, वसुंधरा मंडल के अध्यक्ष सतेंदर चौधरी, अवधेश कटिहार, हरिओम पांडे, राजीव पांडे, सुभाष सिंह, सुधीर सोलंकी, नरेंद्र हुड्डा आदि मौजूद रहे।
















