महिलाओं का आत्मनिर्भर बनना जरूरी: विधायक अरूण कुमार

मिशन शक्ति अभियान का शुभारंभ, विधायक डॉ. अरुण कुमार, जिलाधिकारी नितीश कुमार ने प्रचार वाहन एवं जागरूकता रैली को किया रवाना

उदय भूमि ब्यूरो
बरेली। ”मिशन शक्ति अभियान” के अन्तर्गत विधायक डॉ. अरुण कुमार ने कलेक्ट्रेट के प्रांगण से प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकत्री व महिला कल्याण विभाग की महिलाओं की जागरूकता रैली को नोडल अधिकारी डायरेक्टर आई.सी.डी.एस. सारिका मोहन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा एल.ई.डी. वीडियो वैन के द्वारा महिलाओं की सुरक्षा हेतु प्रचार सामग्री का प्रसारण किया गया। परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित जानकारी दी गई।
इस अवसर पर विधायक डॉ. अरूण कुमार ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं मिशन शक्ति अभियान के दौरान नारी सुरक्षा हेतु 181 महिला हेल्पलाइन, 108 एम्बुलेंस सेवा, 1090 वीमेन पावर लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098 चाइल्ड लाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा आदि की जानकारी प्रचार वाहनों के द्वारा दी जायेगी। जिससे महिलाओं को सुरक्षा हेतु अधिक से अधिक जागरुक हो सकेगी, जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर होकर स्वावलंबी हो सकें। जिलाधिकारी नितीश कुमार ने 17 से 25 अक्टूबर तक मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत यह संदेश दिया कि ”महिलाओं की समाज में सम्पूर्ण सहभागिता हेतु समाज के व्यक्तियों के अंतरिक भवबोध से सम्मान आवश्यक है। इस मनोवृत्ति का विकास किसी अवलम्ब पर नहीं होना चाहिए। ”महिलाओं को अपनी आत्मरक्षा हेतु विभिन्न कार्यक्रम प्रतिदिन किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि हर एक नारी को अपना अधिकार है उसे अपना अधिकार मिलना चाहिए। महिला व पुरुष में कोई भी अन्तर न समझा जाये। हर व्यक्ति को महिलाओं का सम्मान करना चाहिए उन्हें कमजोर नहीं समझना चाहिए। इसके उपरान्त विधायक ने महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा संचालित बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ हस्ताक्षर अभियान में हस्ताक्षर कर शुभारम्भ किया। मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत अन्य जनपद के समस्त विभागों के कार्यालय, तहसील, ब्लाक, बाल विकास परियोजना कार्यालय, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में कार्यक्रम किए गए। पम्पलेट तथा प्रचार प्रसार साम्रगी वितरित की गई। इस अभियान में महिला कल्याण विभाग के कार्मिकों के द्वारा सम्बन्धित परियोजना अधिकारियों के साथ कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्य विकास अधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग, नामित नोडल अधिकारी/निदेशक, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार डॉ. सारिका मोहन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण, अपर जिलाधिकारी नगर महेन्द्र सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व मनोज कुमार पाण्डेय, सहायक परिवहन अधिकारी आर.पी. सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी नीता अहिरवार, जिला बाल संरक्षण इकाई मौजूद नहीं।