युवा जल संरक्षण समिति ने चलाया जन जागरण अभियान

उदय भूमि ब्यूरो
पिलखुवा।
युवा जल संरक्षण समिति द्वारा पानी बचाओ अभियान के अंतर्गत गांव खेड़ा में जन जागरण अभियान चलाया गया। लोगों को  अनावश्यक रूप से जल की बर्बादी न करने की शपथ दिलाई। पर्यावरण प्रहरी अमित कुमार ने टीम सहित लोगों को अनावश्यक रूप से पानी की बर्बादी रोकने तथा समरसेबल द्वारा बहुत ज्यादा पानी के दोहन को रोकने एवं आवश्यकता के अनुरूप कम से कम पानी का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा जल अनमोल है। इसका कोई विकल्प नहीं है। हमें जल की बर्बादी को रोकना चाहिए। हमें जल संचयन पर अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। अन्यथा आने वाले कल बच्चों को जल नहीं मिल पाएगा। इसलिए पानी के प्रति जागरूक का  मे ही  भावी जीवन निहित है। इस अभियान के दौरान सुभाष जी, ललित तोमर, सचिन तोमर, सुमित कुमार, गौरव, गौराक्ष गिरी, सुमित दुबे, नेहा तोमर, दीपम कुमार, स्वर्ग देव, प्रिंस गोस्वामी, रोहित, तुषार, मुकुल, सोनू, अंकुर राणा, सौरव तोमर,
सुदांस राणा आदि उपस्थित रहे।