उदय भूमि ब्यूरो
धौलाना।
एक दिवसीय शिक्षक संकुल उन्मुखीकरण बैठक बीआर सी धौलाना पर आयोजित की गई। खंड शिक्षा अधिकारी मुंशीलाल पटेल ने शिक्षक संकुल को माह सितंबर के टास्क के विषय में कहा की मिशन प्रेरणा के उद्देश्यों को लेकर कार्य योजना भी बनाई गई है। बैठक में शिक्षक संकुलों को रेड एलोंग एप कोड फीड करने , प्रेरणा लक्ष्य, प्रेरणा सूची,प्रेरणा तालिका, मिशन प्रेरणा के ई-पाठशाला के घटकों तथा ई -पाठशाला के दूसरे फेज 2.0 पर भी चर्चा की गई। टीम एआरपी के सदस्यों द्वारा ई-पाठशाला से सम्बंधित एक चार्ट भी बनाया गया। विभिन्न चेनलों के बारे में भी जानकारी दी गई । तथा 24 सितंबर को मीना के जन्मदिन पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता के संदर्भ में भी चर्चा की गई । इस दौरान गुरुदयाल सिंह , सीमा तोमर , सन्दीप कुमार , रेनू बिष्ठ , सोहनवीर सिंह के साथ सभी शिक्षक संकुल उपस्थित रहे।
















