कोतवाली का एडीजी राजीव संभरवाल ने किया निरीक्षण

रुकी पड़ी विवेचानाओं को शीघ्र ही निस्तारण करने के आदेश दिए

उदय भूमि ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर।
एडीजी मेरठ जोन राजीव संभरवाल ने कोतवाली गढ़मुक्तेश्वर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बंदी गृह, बीट बुक रजिस्टर और शस्त्रागार को चेक कर जरूरी दिशा निर्देश दिए। सोमवार को अपर पुलिस महानिदेेशक मेरठ जोन राजीव सभरवाल अपने वार्षिक निरीक्षण के दौरान दोपहर को कोतवाली गढ़मुक्तेश्वर में पहुंचे। वहां पर गार्द की सलामी ली गई। इसके बाद एडीजी ने थाना कार्यालय के कोविड हैल्थ डेस्क, बंदीगृह, अभिलेख, बीट रजिस्टर, सीसीटीएनएस, शस्त्रागार, साफ सफाई, मालखाना, मैस, आवासीय थाना परिसर आदि को चेक किया। थाना प्रभारी को अभिलेख पूरा करने, उनके रखरखाव, हिस्ट्रीशीटर अपराधियों की निगरानी रखने और थाना परिसर को स्वच्छ रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में लगातार गश्त कर अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई की जाए। महिला अपराध आदि पर रोकथाम बेहद जरूरी है। आगामी दिनों में पंचायत चुनाव आ रहा है। इस को लेकर अभी से तैयारी कर ली जाए। सभी एसआई अपने अपने क्षेत्र में पंचायत चुनाव को लेकर शरारती तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखकर गांव के बुद्धिजीवि लोगों से निरंतर संपर्क रखे। एडीजी ने कहा कि लंबित विवेचनओं को जल्द से जल्द निबटाए। जिला कारागार में लगातार मॉनीटरिंग की जाए और जनता की समस्याओं का तुरंत निस्तारण होना चाहिए। कहा कि कन्टेनमेंट जोन में तैनात पुलिस व होमगार्ड और अधिकारी स्वयं को अधिक से अधिक सुरक्षित रखते हुए डयूटी को अंजाम दें। वहीं निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद दरोगाओं से शस्त्रों को खुलवाकर उनको बंद भी कराया गया। इस दौरान दो दरोगा शस्त्रों को बंद नहीं कर पाए जिनको उन्होंने शीघ्र ही शस्त्रों को खोलने और बंद का प्रशिक्षण लेने के आदेश दिए। इस दौरान एसपी संजीव सुमन, एएसपी सर्वेश कुमार मिश्रा, सीओ पवन कुमार, वरिष्ठ उपनिरीक्षण केपी सिंह आदि मौजूद रहे।