भारत विकास परिषद ने कराई एकल गान प्रतियोगिता

उदय भूमि ब्यूरो
पिलखुआ।
भारत विकास परिषद सृष्टि शाखा द्वारा आयोजित राष्ट्रीय एकल गान प्रतियोगिता में छात्रों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। यह प्रतियोगिता वीडियो  कोंफ्रेंस के माध्यम से आयोजित की गई। विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल के छात्र ऋषुल गोयल ने जूनियर वर्ग गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा अर्चिता गर्ग ने सीनियर वर्ग वह कोमल कंसल ने शाखा स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किए। राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता की प्रांतीय चेयर पर्सन सेतु गोयल ने प्रशंसा करते हुए छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। संस्था की अध्यक्ष बीना गोयल ने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों में छिपी हुई प्रतिभा का विकास होता है। कवि अशोक गोयल ने अपनी रचना के माध्यम से छात्रों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर नीरा कंसल, रानी बंसल, लविता बंसल आदि उपस्थित थे।