भाजपाइयों ने प्रधानमंत्री मोदी का जन्म दिन मनाया, कांग्रेसियों ने बेरोजगारी दिवस मनाया

गढ़मुक्तेश्वर।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन पर भाजपाइयों ने उनकी दीर्घायु और पूरी तरह स्वस्थ्य रहने की कामना कर मिठाई बांटी। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार को भाजपा समेत सहयोगी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने गरीब निराश्रितों को भोजन वस्त्र देने के साथ ही मिठाई बांटीं। इस दौरान प्रधानमंत्री की दीर्घायु, पूरी तरह स्वस्थ्य रहने, विश्व स्तर पर इसी तरह यश और कीर्ति कायम रहने की कामना भी की गई। इसके उपरांत गढ़, ब्रजघाट, बक्सर, सिंभावली, बहादुरगढ़, डेहरा कुटी, झड़ीना, नानपुर समेत अधिकांश गांवों में सैकड़ों ग्रामीणों को भाजपा की सदस्यता भी दिलाई गई। नगराध्यक्ष अंकुर त्यागी, मोहित गुप्ता, दिनेश गर्ग, दीपक शर्मा, गोपाल ठाकुर, अंकित गोयल, रोहित मल्होत्रा, गुलशन शर्मा, मनोज जाटव, जितेंद्र भड़ाना, अशोक शर्मा समेत सैकड़ों कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के जन्म दिन के उपलक्ष्य में आयोजित किए गए कार्यक्रमों में शामिल हुए।


प्रधानमंत्री के जन्म दिन पर कांग्रेसियों ने बेरोजगारी दिवस मनाया
-गलत नीतियों से युवा वर्ग में बेरोजगारी बढऩे का आरोप लगाया
गढ़मुक्तेश्वर।
प्रधानमंत्री के जन्म दिन को कांग्रेसियों ने बेरोजगारी दिवस के रूप में मनाया। केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण युवा वर्ग में बेरोजगारी बढने का आरोप लगाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन को कांग्रेसियों ने बेरोजगारी दिवस के रूप में मनाते हुए गढ़ में तहसील रोड पर एकत्र होकर विरोध जताया। जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी ने आरोप लगाया कि लुभावने वादे और हवाई घोषणाओं के सहारे दूसरी बार केंद्र में सरकार बनाने में सफल हो चुके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रोजगारके मोर्चे पर पूरी तरह विफल साबित हो रहे हैं। जिसके चलते बेरोजगारी की गंभीर समस्या दिन प्रतिदिन बढऩे से युवा वर्ग बुरी तरह परेशान हो रहा है। प्रदेश सचिव डॉ.शुएब, सेवादल जिला संयोजक मुकेश कौशिक, शहजाद चौधरी, विकास, प्रमोद, रोबिन, मुन्नी आजाद, ताज, अलाउद्दीन, ललितस समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।