उदय भूमि ब्यूरो
पिलखुआ/हापुड़।
वैश्विक स्तर पर फ़ैल रही बीमारी कोरोना का प्रकोप अभी भी कम नहीं हो रहा है। प्रतिदिन देश प्रदेश और जनपद में कोरोना के मरीज मिल रहे हैं। कल भी हापुड़ जनपद में 34 मरीज मिले हैं। जबकि एक महिला की मृत्यु भी हो गई। ऐसे में हम सब को विशेष सावधानी की आवश्यकता है। उदय भूमि समाचार पत्र के प्रभारी अनिल तोमर ने नगर के जागरूक लोगों से बातचीत की जानिए जानते हैं उनके विचार। वीआईपी इंटर कॉलेज के प्रवक्ता महफूज रहमान कहते हैं कि कोरोना को हल्के में नहीं लेना चाहिए परिवार में एक व्यक्ति को ही कोरोना हो जाता है तो सारा परिवार परेशानी में हो उठता है। हमें कोरोना के प्रति सतर्क रहना चाहिए। सफाई व नियमित रूप से हाथ धोने चाहिए। जो लोग इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। उन्हें समझा कर जागरूक करना चाहिए। सबके मिलजुल कर करने से ही बचाव संभव है तथा सरकार को
इसमें सहयोग करना चाहिए।

जिला पंचायत के भावी उम्मीदवार हरकेश सिसोदिया कहते हैं। कि जहां पर पब्लिक ज्यादा हो ऐसे स्थान पर जब बहुत आवश्यक हो। तब ही जाना चाहिए क्योंकि ज्यादा पब्लिक होने में सोशल डिस्टेंसिंग नहीं बन पाती। को नुकसानप्रद है। हमेशा मास्क लगाते रहना चाहिए तथा नियमित रूप से साबुन आदि

से हाथ धोते रहना चाहिए। अपनी सुरक्षा अपने हाथों है,इससे ही परिवार व अपनों को बचाया जा सकता है। सिविल कोर्ट हापुड के वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव राणा कहते है की मास्क लगाना ,सोशल डिस्टेंस का पालन करने के साथ-साथ हमें योग व्यायाम भी करने चाहिए। खाने में शुद्ध एवं सात्विक भोजन का प्रयोग बेहतर है। बाहर के खान पीन से बचना चाहिए। अपनी इम्यूनिटी पावर को बनाए रखना चाहिए फैमिली डॉक्टर का परामर्श भी बेहतर रहेगा सभी कोरोना से खुद और देश को बचाया जा सकता है।














