उदय भूमि ब्यूरो
हापुड़।
हापुड़ कचहरी में एक कर्मचारी के कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद कचहरी को 48 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। कचहरी को सेनीटाइज एवं उचित साफ-सफाई के लिए बंद किया गया है। जिला जज के आदेश अनुसार कचहरी 25 एवं 26 तारीख को बंद रहेगी। सोमवार को कोर्ट में कामकाज होगा। कचहरी में सभी अधिकारियों कर्मचारियों अधिवक्ताओं तथा वादी गणों का प्रवेश वर्जित रहेगा। कोर्ट में एक कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर यह निर्णय लिया गया। रविवार को अवकाश होने के कारण अब सोमवार को ही कचहरी में काम का संपन्न होगा।
















