पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म दिवस पर कुष्ठाश्रम में फल एवं दवाई का वितरण

उदय भूमि ब्यूरो
मोदीनगर।
भाजपा द्वारा जनसंघ के संस्थापक व एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय का नगर के 125 बूथों पर कोरोना के नियमों का पालन करते हुए 104वां जन्मदिवस मनाया गया। विधायक डा. मंजू सिवाच ने कुष्ठ आश्रम हापुड रोड तथा वृद्धा आश्रम गोविंदपुरी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। और साथ ही वहां फल एवं दवाई वितरण किया गया। विधायक ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों अंत्योदय एवं एकात्म मानववाद के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पंडित के विचारों को आगे बढ़ाते हुए देश के लोगों के लिए कई योजनाएं दी। जिनमें प्रमुखत: उज्वला योजना, आवास योजना व स्वच्छ भारत आदि शामिल हैं। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष दिनेश सिंघल, चेयरमैन अशोक महेश्वरी,पुष्पेंद्र रावत, स्वदेश जैन, राजकुमार तंवर, डॉक्टर अनिला सिंह आर्य, नवेंद्र गॉड, अमित चौधरी, नगर अध्यक्ष रोहित अग्रवाल, सुभाष सांगवान, सुरेंद्र राजन, नवीन जायसवाल, अमितेज जैन, देवेंद्र डायमंड, अमित तिसावर, विमल शर्मा, जीत सिंह, दीपक कर्दम, महेश कश्यप, संजीव शर्मा, हिमांशु थापर, दौलत राम जांगिड़, अमित कराटे, यतीश वार्ष्णेय, अरुण खन्ना, हेमंत पालीवाल, सभासद सुंदरी देवी, आशीष त्यागी, राधेश्याम अरोड़ा, सत्येंद्र सिंह, अमर जाटव, ललित त्यागी,अंकित गोयल, सतीश लाल दास, प्रवीण वर्मा,आदर्श पांडे, ऋषि ठाकुर, दीपा वर्मा, अनिल सैन, पंकज जैन, संजीत सुरी, मनीषा ठाकुर, मुकेश गुप्ता आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।