उदय भूमि ब्यूरो
पिलखुआ।
निधि एजुकेशन सेंटर एवं चौधरी और ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित एक कार्यक्रम में रिटायर्ड संयुक्त शिक्षा निदेशक चिकित्सा व राज्यसभा सांसद डॉ अनिल अग्रवाल के मीडिया प्रभारी डॉक्टर ओपी अग्रवाल को ग्लोबल टीचिंग एक्सीलेंस अवार्ड से सम्माAwarded for Dr. OP Agarwal Awardनित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया। राज्यसभा सांसद डॉ अनिल अग्रवाल गाजियाबाद, सांसद प्रतिनिधि देवेंद्र हितकारी पिलखुवा, सांसद प्रतिनिधि व उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश मंत्री पंकज मित्तल हापुड़ के सांसद प्रतिनिधि राजू प्रधान साहिबाबाद के सांसद प्रतिनिधि अशोक कुमार आटे वाले उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष संतोष गोयल जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रवक्ता अनिल तोमर सहित अनेक लोगों ने उन्हें बधाई दी।















