गौकसी की सूचना से मचा हड़कंप

उदय भूमि ब्यूरो
बरेली। वीर महाकाल सेवा समिति को शनिवार लगभग 6:00 बजे के समय सूचना मिली कि बारी नगला स्थित डीआर हॉस्पिटल के पास एक खेत में एक गौ तस्कर गाय को काट रहा था। जोकि 1 दिन पुराना मृतक शरीर था। सूचना मिलते ही वीर महाकाल सेवा समिति और हिंदू रक्षा दल की टीम वहां पहुंची और पहुंच कर वीर महाकाल सेवा समिति के अध्यक्ष सुरेश कुमार ने उच्च अधिकारियों से शिकायत की। शिकायत करने पर कैंट इंस्पेक्टर पनी टीम के साथ वहां पहुंचे और जेसीबी मशीन मंगवाकर इस शव को वहीं गड्ढे में दववा दिया। इस दौरान अरुण कुमार मीडिया प्रभारी हिंदू रक्षा दल, अजय साहू, दीपक सिंह उपाध्यक्ष मौजूद रहे।