उदय भूमि ब्यूरो
पिलखुआ।
लॉकडाउन के बाद बाजार अनलॉक की तरफ अग्रसर है। लेकिन बाजारों में अभी लॉकडाउन से पहले वाली रौनक व खुशहाली नहीं आईं है। ग्राहकों की कमी के चलते माल की बिक्री नहीं हो पा रही। अधिकांश दुकानदार मायूस है। उदय भूमि के प्रभारी अनिल तोमर ने बाजार के कुछ प्रमुख दुकानदारों से बातचीत की जानिए उनके विचार।
त्रिपाल के मैन्युफैक्चरर्स व विके्रता अतुल मित्तल बताते हैं कि बाजार में त्रिपाल इंडस्ट्री में बहुत मंदा है। ग्राहकों की भारी कमी है। अभी बाजार को सुधरने में समय लगेगा। जिस कारण व्यापार में परेशानी बनी हुई है।
खेड़ा रोड बैटरी के कारोबारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि इस समय इनवर्टर बैटरी के कारोबार में बहुत मंदा है। न जाने क्यों बाजार में बहुत कम ग्राहक आ रहा है। पहले कोरोना कॉल की वजह से अब व्यापार की मंदी रुला रही है। हर्ष हैंडलूम के प्रोपराइटर विकास मित्तल ने कहा कि पहले से

फ्लाईओवर के बन जाने से ग्राहक बहुत कम हो गए थे।लॉकडाउन के दौरान काम बिल्कुल बंद रहा। अनलॉक के बाद भी बाजार में ग्राहक मुड़कर नहीं देख रहा। यदि ऐसा रहा तो परिवार का पालन पोषण भी कठिन हो जाएगा। डूहरी गांव के प्रमुख किसान हिमाचल सिंह बताते हैं कि उन्होंने पॉली हाउस लगाकर उन्नत क्वालिटी के फूल उत्पादन करने प्रारंभ किए थे।
लेकिन गत 1 वर्ष में कोरोना की बंदी और मंदी ने उनको बहुत नुकसान दिया। उनके फूलों की फसल नहीं बिक पाई। जिसके कारण बहुत आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा। आज के हालात में आगे भी फूलों की मांग की उम्मीद नहीं है। इसलिए उन्होंने फूलों की फसल समाप्त कर सब्जी उत्पादन का फैसला लिया है। यह वर्ष बहुत ही मंदी और घाटे का रहा।














