कोरोनाकाल में स्वास्थ्य स्वयंसेवकों पर अहम दायित्व: मानसिंंह गोस्वामी

-मेरठ में हेल्थ वालंटियर्स का प्रशिक्षण शिविर आयोजित

मेरठ। कोरोना वैश्विक महामारी के कठिन दौर से हम सब गुजर चुके है, लेकिन हमें तीसरी लहर की आशंका है। स्वास्थ्य स्वयंसेवकों का यह दायित्व है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों, गांवों, वार्डों में संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए लोगों को जागरूक करें। प्राथमिक स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने में सहयोग करें। यह बातें रविवार को भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं स्वास्थ्य स्वयंसेवक प्रशिक्षण अभियान के संयोजक मानसिंह गोस्वामी ने मेरठ जिला के इंचौली मंडल में 39 गांवो के हेल्थ वालंटियर्स के प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा पश्चिम उत्तर प्रदेश में भाजपा ग्राम और वार्ड स्तर पर 330 केंद्रों पर 31 अगस्त तक ग्राम और वार्ड स्तर पर प्रशिक्षण के माध्यम से करीब 30 हजार हेल्थ वालंटियर तैयार करेगी। स्वास्थ्य स्वमंसेवक प्रशिक्षण में मुख्य वक्ता के रूप में एस्सपर्ट डॉक्टर द्वारा मेडिकल किट के साथ कोरोना की तीसरी लहर से बचाव के उपायों पर अपना वक्तव्य रखते है। कार्यकर्ताओं ने भाजपा के सेवा ही संगठन पार्ट-2 के तहत कोरोना की थर्ड वेव से बच्चो-बड़े-बुढो को बचाने के लिए संकल्प लिया। कोरोना की दुसरी लहर से हम गुजर चुके है। जिससे हर कोई वाकिफ है। कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर की आशंका है। उसके लिए भाजपा इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से अपने कार्यकर्ताओं को हर गांव के लिए स्वास्थ्य स्वयं सेवक के रूप में तैयार कर रही है। ऐसे सेवा का काम बीजेपी के कार्यकर्ता कर सकते हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम मानसिंह गोस्वामी ने विस्तार में कोरोना के बचाव की जानकारी दी गई। सभी को इस महामारी से बचने का उपाय बताया। उन्होंने कहा कि दो गज की दूरी मास्क है जरूरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस नारे को हमे याद रखना है। इस कोविड-19 से बचने के लए हमें प्रशिक्षित होने की आवश्यकता है। कोरोना की के पहले लहर से कही ज्यादा खतरनाक दूसरी लहर थी। इसके बाद तीसरी लहर आने की संभावना हैं, इसके लिए हम सभी को ग्रामीण स्तर पर सजग रहने की जरूरत है।