दरोगा कैलाश का किया सम्मान

बरेली। अन्याय पर प्रतिबंध लगाने वाले ईमानदार ग्रामीणों के हमदर्द बराल चौकी के चौकी इंचार्ज कैलाश की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने की खबर सुनकर सभी गांव वालों में एक खुशी की लहर दिखाई दी। सभी ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया।
भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष तनुज कुमार ने बताया कि दरोगा कैलाश ने हमेशा ग्रामीणों के सुख दुःख में साथ दिया। खुद की परवाह किए बिना ही लोगों की सेवा में वो समर्पित रहे है। कहा कि उन्होंने जो काम बराल चौकी पर रहकर किया है। वह किसी भी शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। समस्त गांववासी आपकी सराहना करते हैं।
आप अति शीध्र स्वस्थ होकर पुनः एक नयी ऊर्जा के साथ आमजन के बीच पूर्व की भांति सक्रिय हों।
ऐसी ईश्वर से कामना है। कोरोना से जीतने की बधाई व पूर्ण स्वास्थ्यलाभ के लिए शुभकामनाएं। दीपक यादव, मंडल महामंत्री, आशिष यादव, ललित शर्मा, देवद्दत गिरी, मुकेश चौहान, मनोज कुमार, ओमवीर तोमर, किरण यादव, विशाल यादव मौजूद रहे।