बरेली। भाजपा शहर विधायक ने गांधी नगर कार्यालय पर राष्ट्रीय एकता के प्रतीक एवं आधुनिक अखण्ड भारत के निर्माता भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयन्ती के अवसर पर उनके स्मृति चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। इस अवसर विधायक अरुण कुमार ने कहा कि देश की विविधता को एक सूत्र में पिरोते हुए सरदार पटेल ने आधुनिक अखण्ड भारत का स्वरूप दिया। देश के पहले गृह मंत्री, भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल, जो सही मायनों में लौह पुरुष थे, उन्होंने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर देश की अलग अलग रियासतों को एक सूत्र में बांध दिया। सरदार वल्लभ भाई पटेल ने देश को ब्रिटिश सरकार के क़ब्जे से मुक्त कराने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वल्लभ भाई पटेल को सरदार का खिताब दिया गया था। क्योंकि उन्होंने उत्कृष्ट नेतृत्व के गुणों को चित्रित भारत की अखंडता को बनाये रखने के लिए किया था। जिस अथक प्रयास के कारण आज हम भारत का स्वरूप देखते है।















