उदय भूमि ब्यूरो
हापुड़।
गुड़ गल्ला कारोबारियों ने अब आर-पार की लड़ाई के लिए ठान ली है। फिलहाल 1 सप्ताह के लिए गल्ला और गुड़ व्यापारी हड़ताल पर चले गए है। 1 सप्ताह मंडी में कोई कारोबार नहीं होगा। जिसका सीधा असर आम जनता के साथ किसानों पर भी पड़ेगा। गुड़ गल्ला एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव आढ वाले के नेतृत्व में कारोबारी ने कृषि उत्पादन मंडी समिति कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया। गुड़ गल्ला एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव आढ वाले ने बताया कि उत्तर प्रदेश में सभी प्रदेशों से अधिक मंडी शुल्क और विकास शुल्क लागू किया जा रहा है। जिससे कारोबार पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। लंबे समय से व्यापारी अन्य प्रदेशों की तर्ज पर मंडी शुल्क व विकास शुल्क लगाने की मांग कर रहे थे। लेकिन सरकार एवं मंडी समिति अधिकारी उनकी मांग को लगातार नजर नजर अंदाज कर रहे हैं। व्यापारियों ने वर्तमान में कारोबारी एक सप्ताह के लिए सांकेतिक हड़ताल पर चले गए है। यदि उनकी मांगों को विचार नहीं किया गया तो यह हड़ताल आगे बढ़ाई जाएगी। गुड़ गल्ला एसोसिएशन ने ऐसे समय पर निर्णय लिया है। जब धान की फसल और गुड़ की फसल की आवक मंडी में प्रारंभ हो गई है। इससे किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए परेशानी बढ़ गई हैं। इस अवसर पर सुनील जैन अमित गोयल, सुरेंद्र गर्ग, मोहित गर्ग, सुमित, रोहताश अंकुर, शिवम, संजय, राकेश आदि व्यापारी उपस्थित थे।
















