आस्ट्रेलिया लेखक कम्युनिटी के सदस्य बने पत्रकार, कहानीकार निर्भीक

उदय भूमि ब्यूरो
बरेली। शहर के गुलाबनगर के मोहल्ला चौधरी निवासी वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार, कहानीकार एवं प्रसिद्ध पॉमिस्ट ध्रुव कुमार निर्भीक को आस्ट्रेलिया की लेखक कम्युनिटी ने स्थाई सदस्यता प्रदान की है। इसके लिये उन्हें आस्ट्रेलिया की लेखक कम्युनिटी ने सार्टिफिकेट के साथ बधाई दी है। श्री निर्भीक 1980 से लेखन कार्य से जुड़े हैं, साथ ही दर्जन से अधिक अखबारों में प्रतिष्ठित पदों पर कार्य कर सेवा निवृति के बाद स्वतंत्र लेखन कर रहे है। उनका एक कहानी संग्रह स्टोरी आफ इल्डर अमरीका की रायटर कम्युनिटी पेन पी से प्रकाशित होने जा रहा है। श्री निर्भीक आल इंडिया के रामपुर केन्द्र से सन 1980 से जुड़े हैं। रामपुर आकाशवाणी से दर्जनों कहानियाँ, कविताएं, वार्ताएं, साक्षात्कार प्रसारित हो चुके हैं। इसके साथ लखनऊ से प्रकाशित मासिक पत्रिका इंडिया इन्साइड, इंडिया एलाइव के बरेली व्यूरो रहे है। श्री निर्भीक का जन्म मुरादाबाद की तहसील बिलारी के ग्राम जरगाँव के पंडित स्व.श्री रामअवतार शर्मा के परिवार में 1 सितम्बर सन 1967 को हुआ। निर्भीक जी 1989 से 1994 तक आज हिन्दी दैनिक में उप संपादक के रूप में कार्यरत रहे। उन्होंने पत्रकारिता का प्रारम्भ लखनऊ से प्रकाशित जनयुग साप्ताहिक समाचार पत्र से की। बाद में बरेली से प्रकाशित दैनिक विश्व मानव मुरादाबाद कार्यालय में संबाददाता के पद पर कार्यरत रहे। इसके बाद बरेली से प्रकाशित नव सत्यम् के संबाददाता बने। सन 1988 में चंदौसी तहसील से दैनिक जागरण मेरठ, फिर दैनिक जागरण बरेली के चंदौसी के संबाददाता रहे। इसके बाद 1989 में आज के तत्कालीन महाप्रबन्धक यदुनन्दन गोस्वामी के बुलावे पर आज हिन्दी दैनिक में उप संपादक बने।