-11 दिन पूर्व की थी पति के साथ मिलकर हत्या
गढ़मुक्तेश्वर। बीस हजार रुपये को लेकर हुई महिला की हत्याकांड में पुलिस ने फरार आरोपित पुत्रवधू को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपिता को पुलिस ने न्यायालय में पेश कर दिया है।
बता दिया जाए कि एक अक्टूबर की दोपहर को मोहल्ला रिफ्यूजी कालोनी, निवासी सलोचना नामक महिला की अज्ञात लोगों द्वारा गला रेतकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर रात को जैन कालोनी निवासी राधिका ढाबे की संचालिका हेमलता ने मृतका के सौतेले पुत्र पप्पू, पुत्र वधू प्रीति पर महिला की गला रेटकर हत्या किए जाने का आरोप लगा रिपोट दर्ज कराई। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपित पुत्र पप्पू को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि प्रीति फरार चल रही थी। गिरफ्तार आरोपित ने मां की बीस हजार रुपये को लेकर हत्या करने की बात कहीं थी। पुलिस ने अब फरार महिला को भी गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार बरामद कर लिया है।
















