खुले में सोते मिले लोग तो होगी कार्रवाई: विशाल यादव

गंगा नगरी में स्थाई एंव अस्थाई रेन बसेरा शुरू कराने के आदेश

गढ़मुक्तेश्वर। गढ़मुक्तेश्वर कार्यवाहक एसडीएम विशाल यादव ने ब्रजघाट स्थित रैन बसेरा का शुक्रवार को निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिया कि  रैन बसेरे की पूरी क्षमता का इस्तेमाल होना चाहिए।उन्होंनें एक अतिरिक्त रैन बसेरे का प्रबंध करने के आदेश दिए।
विदित हो कि ब्रजघाट पर 12 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिसकेे बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन में अफरा मची हुई हे। शुक्रवार को कार्यवाहक एसडीएम विशाल यादव ने गंगा नगरी ब्रजघाट पर पहुंच कर रैन बसेरों का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने कहा कि इसकी पूरी क्षमता के उपयोग के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए। रैन बसेरा में किसी प्रकार की कोई फीस नहीं देनी है। आने वालों के सिर्फ अपने साथ पहचान के रूप में आधार को लाना होगा। एसडीएम ने रैन बसेरा में सभी अनुमन्य सुविधाएं जैसे, बेड, गद्दा, कंबल, शुद्ध पेयजल आदि की व्यवस्था आने वाले लोगों को निशुल्क मुहैया कराने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर पालिका अधिशासी अधिकारी संजीवनराम को निर्देशित किया कि वे नगर के चारों तरफ यह सुनिश्चित करें कि कोई व्यक्ति जाड़े के मौसम में रात में खुले आसमान के नीचे न सोने पाये।उन्होंने कहा कि रैन बसेरे में कोविड 19 के नियमों का भी पालन किया जाए। साथ ही उन्होंने ब्रजघाट गंगा नगरी सहित गढ़ नगर में अलाव की व्यवस्था कराने के आदेश दिए।