बरेली। शारद पूर्णिमा, महर्षि वाल्मीकि जयन्ती एवं अखिल भारतीय साहित्य परिषद् स्थापना दिवस के अवसर पर राजेन्द्र नगर स्थिति साहित्य भूषण सुरेश बाबू मिश्रा के निवास पर एक गोष्ठी आयोजित हुई।
साहित्य भूषण सुरेश बाबू मिश्रा ने बताया कि अखिल भारतीय साहित्य परिषद भारतीय भाषाओं का एक देशव्यापी संगठन है ।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का साहित्य के क्षेत्र का यह आनुषंगिक संगठन भारतीय भाषाओं के सक्रिय साहित्यकारों, समालोचकों, चिंतनशील विचारकों एवं साहित्यिक सुरूचि सम्पन्न नागरिकों का वैचारिक संगठन है। प्रांतीय संयुक्त मंत्री रोहित राकेश ने बताया अखिल भारतीय साहित्य परिषद की स्थापना आदिकवि महर्षि वाल्मीकि की जयंती शरद पूर्णिमा के दिन 27 अक्टूबर 1966 को दिल्ली में हुई। इसी वर्ष इसका राष्ट्रीय अधिवेशन प्रसिद्ध साहित्यकार जैनेंद्र कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ था।सरदार जीत सिंह जीत को इसके संगठन का दायित्व सौंपा गया था। कार्यक्रम में सुभाष राहत, मीना अग्रवाल, अविनाश अग्रवाल उपस्थित रहे















