बरेली। एक दुल्हन ने शादी के सात बंधनों में बंधने से ठीक कुछ समय पहले यह कहकर अपना रिश्ता तोड़ दिया की उसका होने वाले पति का रंग सांवला है। बताया जा रहा है कि शादी समारोह के दौरान घराती और बराती बेहद खुश थे, जब कुछ ठीक चल रहा है। बरात पहुंचने वाले कन्या पक्ष के लोगों ने बरात का जोरदार स्वागत करने के साथ नास्ता कराया फिर घुड़चढ़ी की रस्म हुई बरात कुछ देर गांव में घूमने के बाद लड़की के घर पहुंच गई।
जयमाला की तैयारी शुरू हुई, लड़की -लड़के स्टेज पर पहुंचे, स्टेज पर आम शादियों के तरह फिल्म धड़क्कन का सांग दूल्हा का शेरा सुहाना लगता है, चला इसी बीच कुछ ही सकेंड में दुल्हन पहुंची, दोनों ने शादी के दौरान पोज दिए, जब एक जगह दूल्हे ने दुल्हन का हाथ पकड़ा यो दुल्हन ने गुस्से में हाथ खींच लिया। बताया जा रहा है कि दुल्हन को लड़के का सांवला रंग और सीधा स्वाभाव पसंद नहीं आया जिसके चलते दुल्हन स्टेज छोड़कर चली गई। दोनों पक्षों ने दुल्हन को समझाने की कोशिश की, लेकिन दुल्हन नहीं मानी, बाद में परेशान होकर दूल्हा अपने बरात लेकर अपने घर वापस चला गया।
रामनगर के एक गांव के रहने वाले धर्मपाल श्री वास्तव के बेटे की शादी सिरौली थाना क्षेत्र के एक परिवार की बेटी से तय की गई थी। बरात से पहले बेटी पक्ष ने दूल्हे के घर कऱीब ढाई लाख रुपए लग्न भी दी थी। रविवार को तय तारीख के हिसाब से बारात बड़ी धूमधाम से सिरौली क्षेत्र में पहुंची। बैंड-बाजे के साथ बारात पूरी रस्म के साथ कार्यक्रम हो रहे थे। बारातियों को भोजन कराया गया। इसके बाद जयमाला कार्यक्रम शुरू हुआ। इस दौरान दोनों पक्षों के रिश्तेदार भी मौजूद थे। तभी दूल्हे का सांवला रंग और सीधा-सीधा स्वभाव देखकर दुल्हन के होश उड़ गए। ग्रामीणों के मुताबिक दुल्हन ने दूल्हे को देखकर झुंझलाहट के साथ माला फेंकते हुए दूल्हे के साथ शादी करने से साफ इन्कार कर दिया।
















