उदय भूमि ब्यूरो
धौलाना।
उपदेश राणा यूथ ब्रिगेड के पदाधिकारियों ने फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ महाराष्ट्र सरकार की कार्रवाई की निंदा की। यूथ ब्रिगेड के सदस्यों ने शिवसेना सांसद संजय राउत वह सपा विधायक अबू आजमी द्वारा कंगना रनौत के संदर्भ में कही गई अभद्र टिप्पणियों को लेकर आक्रोश जताते हुए तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपते हुए कंगना रनौत का समर्थन किया सदस्यों का कहना है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना सांसद ने कंगना के खिलाफ अभद्र शब्दों का इस्तेमाल किया है। यह संपूर्ण देश भर की महिलाओं का अपमान है महाराष्ट्र का बदले की भावना से काम कर रही है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उपदेश राणा यूथ ब्रिगेड से जुड़े सन्दीप गुप्ता ने कहा शिवसेना सांसद संजय राउत और सपा विधायक अबू आजमी को कंगना रनौत के लिए कहे गए अपशब्दों पर माफी मांगनी चाहिए। ज्ञापन सौंपने वालों में गौरव गुप्ता, विपिन कुमार, अजीत वर्मा ,अमित मित्तल, सौरभ राणा शामिल रहे ।
















