सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ाई धज्जियां 5 नाम दर्ज सहित अज्ञात पर मुकदमा दर्ज

उदय भूमि ब्यूरो
हापुड़।
थाना देहात के गांव असौडा में एक मैच को जीतने के बाद कोरोना नियम की धज्जियां उड़ाते हुए विजय जुलूस निकालने पर पांच युवकों सहित अन्य लोगों पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। सीओ सिटी ने जानकारी दी मैच की जीत के बाद युवकों द्वारा बाइको एवं गाडिय़ों में विजय जुलूस निकाला गया। जुलूस निकालने वाले युवक गाडिय़ों की छतों पर बैठकर अपनी जान जोखिम में डालते हुए सड़क पर तांडव मचा रहे थे। तथा किसी के मुंह पर मास्क तक नहीं लगा था। सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ाई गई इस संबंध में जलूस में लगभग 100 से ज्यादा लोगों के शामिल होने की खबर है। इस जुलूस कोई अनुमति नहीं ली गई थी। जब जनपद में कोरोना के प्रति दिन अनेक मरीज निकल रहे हैं ऐसे में सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ाना कोराना काल मे जनहित के लिए एक बहुत बड़ी हानि हो सकती है। अज्ञात सभी लोगों की जांच के लिए पुलिस जुटी है।