धौलाना/पिलखुवा। कीचड और जल भराव से होकर गुजरते जनमानस की योगी की सभा में पहुचना बेशक जोखिम भरा रहा लेकिन जनता ने भी हिम्मत नहीं हारी। सुबह हुई बारिश ने सभा स्थल की जमीन को दल-दली बना दिया। हालांकि पहुंचने वाले में योगी को देखने और सुनने की दीवानगी भी देखी गई। प्रशासन यदि जल भराव की से निबटने के लिए पूर्व में पुख्ता इंतजाम होते तो सभा में पहुचना सुगम होता। सभा में पहुंचने वाले जनमानस ने प्रशासन की लापरवाही को लेकर रोना रोया। लोगों का कहना था कि बारिश और मुख्यमंत्री के आगमन तक इतना समय था कि सभा स्थल को और सुधारा जा सकता था। लेकिन प्रशासन ने इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया कोई कथित कदम नहीं उठाया जिसके चलते लोगों को भारी परेशानियों का से गुजरना पड़ा। जलभराव और दलदल भरे रास्ते से होकर सभा स्थल तक पहुंचने वाले काफी लोगों को कीचड़ में गिरना पड़ा। एक सप्ताह से सभा स्थल का निरीक्षण करने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा पार्टी के पदाधिकारियों के अलावा प्रभारी मंत्री तक मौके का अवलोकन कर प्रगति रिपोर्ट भेजते रहे लेकिन बारिश के दौरान होने वाले जलभराव के पुख्ता इंतजाम नहीं कर पाए।















