डे्रसिंग रूम में जश्र, शर्ट लेस दिखे विराट कोहली
अबू धाबी। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का धमाल शुरू हो चुका है। प्रतिदिन रोमांचक मुकाबले खेले जा रहे हैं। इसी क्रम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को पराजित कर जीत से अपना आगाज किया है। आरसीबी ने 10 रन से एसआरएच को मात दी। बाद में आरसीबी के खिलाडिय़ों ने ड्रेसिंग रूम में जीत का जश्र मनाया। ऐसे में कप्तान विराट कोहली शर्ट लेस दिखाई दिए। कोरोना काल में आईपीएल टूर्नामेंट का आयोजन यूईए में किया गया है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को 10 रन से हराकर जीत दर्ज की। गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने 4 ओवर में 18 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट लिए। इससे आरसीबी की जीत की राह आसान हो गई। मैच के बाद आरसीबी के सभी खिलाड़ी सीधे डेसिंग रूम में पहुंचे। वहां अलग अंदाज में जीत का जश्र मनाया। सोश्साल मीडिया पर वायरल वीडियो में खिलाडिय़ों को मैदान से निकल कर ड्रेसिंग रूप जाते देखा जा सकता है। जहां विराट कोहली अपनी टी-शर्ट उतार कर साथी खिलाडिय़ों को जीत की बधाई देते हैं। गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने बताया कि कोहली की सलाह के मुताबिक उन्होंने गुगली बॉल फेंक कर विपक्षी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो को आउट कर दिया। विजयी शुरुआत से आरसीबी खिलाडिय़ों में खासा उत्साह दिखा। कोहली जहां खाना खाते दिखे तो वहीं बाकी खिलाड़ी आराम करते नजर आए। आईपीएल में सीमित ओवरों के मैच बेहद रोमांचकारी होते हैं। ऐसे में खिलाडिय़ों को रिकॉर्ड बनाने का भी सुनहरा अवसर मिलता है। दुनियाभर में आईपीएल का जबरदस्त क्रेज होता है। इस टूर्नामेंट में महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली जैसे नामचीन खिलाड़ी भी भाग ले रहे हैं। जिनके करोड़ों फैंस हैं।
















