UP Block Pramukh Election – गाजियाबाद के 4 ब्लॉक प्रमुख सीटों पर भालपा का कब्जा, मुरादनगर में हुआ हंगामा, भाजपा की मीनू चौधरी एवं सुचेता सिंह निर्विरोध चुनी गई ब्लॉक प्रमुख, जिले में सुरक्षा व्यवस्था रही कड़ी, लोनी से वंदना और मुरादनगर से राजीव त्यागी हुए विजयी
उदय भूमि ब्यूरो
लखनऊ/गाजियाबाद। UP Block Pramukh Election में एक बार फिर भाजपा का डंका बजा है। चुनावी मैदान में सपा, बसपा, कांग्रेस और रालोद को करारी हार मिली। चुनाव में भाजपा ने 825 में से 735 सीटों पर चुनाव लड़कर 648 सीटों पर जीत हासिल की। जीत के लिहाज से यह भाजपा का जबरदस्त मास्टर स्ट्रोक है। समाजवादी पार्टी को
को लेकर काफी उम्मीदें थी। लेकिन उसका प्रदर्शन अपेक्षाअनुरूप नहीं रहा। भाजपा के सहयोगियों का भी स्ट्राइक रेट काफी अच्छा रहा है। भाजपा के सहयोगी अपना दल (एस) और निर्दलियों ने भी करीब 70 से अधिक सीटों पर कब्जा जमाया है। सपा के लचर प्रदर्शन का अंदाजा इसी आंकड़े से लगाया जा सकता है कि 14 जिलों में उसका खाता भी नहीं खुला। भाजपा की यह जीत कई मायनों में महत्वपूर्ण है। इस चुनाव को सेमीफाइनल के रूप में देखा जा रहा है। ऐसे में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा की स्थिति काफी मजबूत रहेगी।
UP Block Pramukh Election में उत्तर प्रदेश के किस जिले में क्या रहा परिणाम
गाजियाबाद का हाल
गाजियाबाद में चार में से दो सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी निर्विरोध चुने गये। वहीं दो सीटों पर मतदान के बाद जीत हासिल की। भाजपा ने पहले जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा जमाया था और अब ब्लॉक प्रमुख की सभी सीटों पर जीत हासिल की है। UP Block Pramukh Election को लेकर प्रदेश में जगह-जगह से हंगामे की खबरें आई। लेकिन गाजियाबाद में चुनाव शांतिपूर्ण रहा। मुरादनगर सीट पर वोटों की गिनती में मुकाबला टाई रहने के विवाद हुआ। लेकिन बाद में पुलिस की सक्रियता की वजह से वह जल्दी ही शांत हो गया। रालोद से लेकर विपक्षी दलों और निर्दलीय प्रत्याशियों के लिए ब्लॉक प्रमुख का चुनाव करारा तमाचा रहा। शनिवार को जिले की मुरादनगर और लोनी ब्लॉक प्रमुख सीट के लिए सुबह 11 बजे से 3 बजे तक मतदान हुआ। तीन बजे के बाद मतगणना होने के बाद मुरादनगर ब्लॉक से भाजपा प्रत्याशी राजीव त्यागी एवं लोनी से भाजपा प्रत्याशी वंदना गुर्जर विजयी घोषित किए गए। दोनों ब्लॉक में शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से मतदान कराने के लिए सुबह से जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह एवं एसएसपी अमित पाठक पुलिस फोर्स के साथ दोनों ब्लॉकों में मौके पर मुस्तैदी के साथ मतदान का जायजा लेने के लिए पहुंचे। जिलाधिकारी ने मुरादनगर ब्लॉक में एडीएम सिटी शैलेंद्र कुमार सिंह और लोनी में उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम प्रशासन ऋतु सुहास को जिम्मेदारी सौंपी थी। ब्लॉक प्रमुख पद के लिए इन दोनों ब्लॉक में 4 दिग्गज प्रत्याशी मैदान में थे। इनमें भाजपा और निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। मुरादनगर में निर्दलीय प्रत्याशी केडी त्यागी की पत्नी साधना त्यागी को 35 वोट मिलने के बाद उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा। जबकि भाजपा प्रत्याशी राजीव त्यागी को भी 35 बीडीसी के वोट मिले। मतदान होने के बाद पर्ची डलवाकर हार-जीत का फैसला किया गया। जिसमें भाजपा के राजीव त्यागी ने जीत हासिल की। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने विजयी प्रत्याशियों को जीत का प्रमाण पत्र सौंपा।
भाजपा की मीनू चौधरी एवं सुचेता सिंह का हुआ निर्विरोध चुनाव
जिले की 4 ब्लॉक प्रमुख सीटों में से पहले ही रजापुर ब्लॉक से भाजपा की प्रत्याशी मीनू चौधरी और भोजपुर ब्लॉक से सुचेता सिंह को पहले ही निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख चुन लिया गया था। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने दोनों को निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख चुने जाने पर जीत का प्रमाण पत्र सौंपते हुए बधाई दी। वहीं, लोनी से वंदना और मुरादनगर से राजीव त्यागी के ब्लॉक प्रमुख चुने जाने के बाद कलेक्ट्रेट आॅफिस में जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने उन्हें जीत का प्रमाण पत्र सौंपा। वहीं, लोनी ब्लॉक से भाजपा प्रत्याशी वंदना गुर्जर और निर्दलीय प्रत्याशी रेणु पत्नी मनीष कसाना के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। लोनी ब्लॉक में 74 क्षेत्र पंचायत सदस्यों में भाजपा प्रत्याशी वंदना गुर्जर को 43 वोट मिले। जबकि निर्दलीय रेणु को 31 वोट मिले। भाजपा प्रत्याशी वंदना गुर्जर को 6 वोट से विजयी घोषित किया गया। मुरादनगर ब्लॉक में 71 क्षेत्र पंचायत सदस्य के वोट थे। इनमें भाजपा प्रत्याशी राजीव त्यागी और निर्दलीय प्रत्याशी साधना त्यागी के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। दोनों को 35-35 सदस्यों के वोट मिले। जबकि 1 वोट कैंसिल कर दी गई। एडीएम सिटी शैलेंद्र कुमार सिंह एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी एसडीएम आदित्य प्रजापति ने दोनों को समान वोट मिलने के बाद पर्ची डलवाई। पर्ची डाले जाने के बाद भाजपा प्रत्याशी की पर्ची निकलने के बाद राजीव त्यागी को विजयी घोषित किया गया। मुरादनगर में दोनों प्रत्याशियों को बराबर वोट मिलने के बाद दोनों पक्षों के लोगों ने जमकर हंगामा किया। प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों ने दोनों के समर्थकों को समझाकर शांत किया।
गौतम बुद्ध नगर के बिसरख ब्लॉक प्रमुख चुनी गईं अप्रीत कौर
गौतम बुद्ध नगर जनपद में 3 ब्लॉक है। इसमें दो दादरी व जेवर में निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख चुन लिए गए थे। बिसरख ब्लॉक में कड़ा मुकाबला था। दुजाना गांव के ओमपाल प्रधान की पत्नी अप्रीतकौर और बिसरख के ध्यानसिंह भाटी की पुत्रवधू रुचि भाटी मैदान में थीं। दोनों अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे थे। शनिवार को तय समय के मुताबिक बिसरख ब्लॉक में मतदान हुआ। इसके लिए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए थे। किसी बाहरी व्यक्ति को मतदान स्थल के अंदर जाने की इजाजत नहीं थी। दुजाना गांव के ओमपाल प्रधान की पत्नी अप्रीत कौर को सांसद सुरेंद्र नागर के घेमे का माना जाता है। ओमपाल प्रधान सुरेंद्र नागर के साथ भाजपा में शामिल हुए थे। वहीं, रुचि भाटी ध्यान सिंह की पुत्रवधू हैं। ध्यान सिंह भाटी खुद ब्लॉक प्रमुख रह चुके हैं। रुचि के पिता करतार नागर पूर्व मंत्री हैं। वह बसपा के कद‘दावर नेता हैं। रुचि भाटी के पक्ष में भाजपा का एक गुट पूरा जोर लगाए हुए था। लेकिन वह कामयाब नहीं हुआ। यह चुनाव दोनों गुटों की प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गया था।
14 जिलों में विपक्ष को करारा तमाचा
उत्तर प्रदेश के 14 जिलों में भाजपा ने क्लीन स्वीप किया। यहां पर भाजपा ने विपक्ष को करारा जवाब देते हुए पूरी तरह से परिणाम अपने पक्ष में किया। गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर सहित लखनऊ, शाहजहांपुर, श्रावस्ती, वाराणसी, आगरा, बदायूं, पीलीभीत, कन्नौज, बांदा, महोबा, ललितपुर, सोनभद्र जिले में सभी विपक्षी पार्टियों को पूरी तरह निराश होना पड़ा। यहां पर -UP Block Pramukh Election के परिणाम भाजपा के लिए शत् प्रतिशत् की कैटेगरी में रहे।
लखनऊ में इनके सिर सजा सेहरा
लखनऊ की कुल 8 में से 7 सीट पर भाजपा और एक पर निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहे। बीकेटी से ऊषा सिंह ने जीत दर्ज की। काकोरी से नीतू यादव 33, लखनऊ के माल से रामदेवी, मलिहाबाद से भाजपा के निर्मल वर्मा, गोसाईंगंज से भाजपा के विनय वर्मा, सरोजनी नगर से सुनील कुमार, मोहनलालगंज से ओम प्रकाश शुक्ला और चिनहट से एकमात्र निर्दलीय प्रत्याशी उषा यादव ने चुनाव जीता
यह भी पढ़ें : सीएम योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद को लेकर कही बड़ी बात
अंबेडकरनगर का हाल
बसखारी से भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र मोहन उर्फ संजय सिंह, जहाँगीरगंज से निर्दलीय प्रत्याशी विनीता कनौजिया, टांडा से निर्दल प्रत्याशी सुरजीत वर्मा, अकबरपुर ब्लॉक से सपा प्रत्याशी देविका वर्मा, रामनगर से सपा प्रत्याशी विकास यादव विजयी रहे। 3 सीट पर बीजेपी के ब्लॉक प्रमुख निर्विरोध चुने गये थे।
बलरामपुर में कांग्रेस को मिला हाथ
बलरामपुर जिले के हरैया सतघरवा ब्लॉक में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी अविरल सिंह विजयी रहे। रायबरेली के सरेनी ब्लॉक में निर्दलीय प्रत्याशी विभा सिंह, हरचंदपुर से पीयूष प्रताप सिंह, लालगंज से समाजवादी पार्टी की शिवानी सिंह को जीत मिली। रायबरेली की सलोन ब्लॉक में अंजू कुशवाहा 21 वोटो से विजयी रही।
सुलतानपुर में 6 में से 4 पर भाजपा का कब्जा
UP Block Pramukh Election में सुल्तानपुर जिला में में 6 ब्लॉकों में से 4 पर भाजपा का कब्जा हुआ। जबकि एक सपा और एक निर्दलीय के खाते में गया। लंभुआ से निर्दलीय कुंवर बहादुर सिंह, पीपी कमैचा से भाजपा की सुषमा जायसवाल, बल्दीराय से शिवकुमार सिंह पार्टी भाजपा और दूबेपुर से सपा की शिल्पी सिंह विजयी रही। जयसिंहपुर से भाजपा के राहुल शुक्ला और कुड़वार से भाजपा के मनफूल सिंह ने जीत दर्ज की।
मेरठ में कौन जीता-कौन हारा
सरूरपुर से भाजपा के बागी मनोज चौहान ने जीत दर्ज की। जानी ब्लॉक में भाजपा के गौरव ने हरेंद्र सिंह को एक वोट से हराया। माछरा में अशोक त्यागी, हस्तिनापुर से भाजपा के नितिन पोसवाल और मवाना ब्लॉक से भाजपा प्रत्याशी गीता पायल ने जीत दर्ज की।
बागपत का चुनाव परिणाम
बागपत के छपरौली पंचायत क्षेत्र में रालोद के अंशु, बागपत पंचायत क्षेत्र से निर्दलीय सुनीता, पिलाना ब्लॉक से अनीश यादव विजयी रहे।
यह भी पढ़ें : PM Modi – दलित ओबीसी के साथ, मंत्रिमंडल का होगा जंबो विस्तार
सहारनपुर में भाजपा का एकतरफा परचम
सहारनपुर के नकुड़ से भाजपा प्रत्याशी सुभाष चौधरी,साढौली कदीम से भाजपा प्रत्याशी चौधरी विश्वास, सरसावा से भाजपा समर्थित ताहिर हसन, रामपुर मनिहारान से गीता रानी विजयी रही। बिजनौर में किरतपुर पंचायत क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अंकित चौधरी, धामपुर पंचायत क्षेत्र में भाजपा समर्थित प्रत्याशी क्षमा हेमलता चौहान, अफजलगढ़ से भाजपा प्रत्याशी प्रदीप कुमार, नजीबाबाद से ब्लॉक प्रमुख पद पर निर्दलीय प्रत्याशी तपराज सिंह ने जीत दर्ज की। जलीलपुर से भाजपा की कुंतेश देवी विजयी रही। बिजनौर में 11 में से 10 ब्लॉक पर भाजपा एवं उनके समर्थित चुनाव जीते। छह प्रत्याशी निर्विरोध चुने जा चुके हैं।
शामली का चुनाव परिणाम
थानाभवन पंचायत क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी प्रियंका, शामली से मुन्नी देवी, कांधला से निर्दलीय प्रत्याशी विनोद मालिक ने जीत दर्ज की
बहराइच के विजेता
बहराइच के जरवल से भाजपा के वीपेन्द्र प्रताप सिंह वर्मा, महसी से कृष्णावती, शिवपुर से भाजपा की सरिता यज्ञसैनी फखरपुर से निर्दलीय रेनू ने जीत दर्ज की। बहराइज में पांचव सीट भाजपा और 2 सीट निर्दलीय प्रत्याशी को मिले।
गोंडा में इनका बजा डंका
गोंडा में चार ब्लाकों में चुनाव हुए इनमें से 3 सीटें भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के खाते में गई। जबकि जिले की 11 सीटों पर पहले ही भाजपा के समर्थित प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। अयोध्या जिले में तारुन ब्लॉक प्रमुख पद पर भाजपा की सुशीला वर्मा, मयाबाजार से भाजपा समर्थित प्रत्याशी उमेश प्रताप सिंह, हैरिंग्टनगंज ब्लॉक से सपा प्रत्याशी अंकुर सेन, अमानीगंज ब्लाक से भाजपा समर्थित श्रीदेवी विजयी रहे।
सीतापुर का क्या रहा हाल
सीतापुर के 19 ब्लाकों में से 11 पर भाजपा के प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। जिन आठ ब्लाकों में शनिवार को मतदान हुआ वहां भाजपा ने चार और सपा ने तीन सीट पर कब्जा जमाया। ब्लाक कसमंडा में निर्दलीय प्रत्याशी की जीत हुई।
कांग्रेस के गढ़ अमेटी में भी कमल पड़ा भारी
बाजार शुकुल में निर्दलीय प्रत्याशी रहमतुल निशा, बहादुरपुर में निर्दलीय प्रत्याशी चंद्रकली, शाहगढ़ में कांग्रेस समर्थित सदाशिव यादव, भादर में भाजपा के प्रवीण कुमार सिंह, भेंटुआ से निर्दलीय प्रत्याशी आकर्ष शुक्ला, तिलोई से भाजपा की अर्चना सिंह, अमेठी से भाजपा समर्थित मंजू मौर्या, गौरीगंज से सपा समर्थित रूमा सिंह, जगदीशपुर से भाजपा समर्थित अंजली सिंह, मुसाफिरखाना से सपा समर्थित नीतू सिंह, सिंहपुर से भाजपा समर्थित अंकित पासी, जामों से जनसत्ता दल समर्थित प्रत्याशी पूनम कुमारी और संग्रामपुर से निर्दलीय प्रत्यासी कल्लन देवी के सिर ताज सजा।