Ex. MLC गुर्जर बोला, इसलिए ठोका, मार-पीट प्रकरण में प्रशांत चौधरी ने रखा अपना पक्ष

Ex. MLC Prashant Chowdhary ने पवन गोयल पर जाति सूचक शब्द का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। Prashant Chowdhary ने उदय भूमि संवाददाता सेेे बातचीत में बताया कि भाजपा कार्यालय पर जो भी घटना घटित हुई है उसके लिए पवन गोयल पूरी तरह से कसूरवार हैं। पवन गोयल ने उनके गुर्जर बिरादरी को लेकर अपमानित करने वाली बातें कही ।  उधर भाजपा के वरिष्ठ नेताा एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पवन गोयल ने Ex. MLC Prashant Chowdhary  की बातों को अनर्गल और झूठा करार दिया है। उदय भूमि संवाददाता से बातचीत में पवन गोयल ने कहा कि वह भाजपाा के अनुशासित सिपाही हैं और उन्होंने पार्टी को पूरी बातेंं बता दी है। पवन गोयल ने कहा कि उन्हें विश्वास है और पार्टी नेताओं ने भरोसा भी दिलया है कि पूरे मामले में उचित कार्रवाई होगी।

गाजियाबाद। नेहरू नगर में भाजपा कार्यालय के बाहर Ex. MLC प्रशांत चौधरी और वरिष्ठ नेता पवन गोयल के बीच हुई मारपीट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रशांत चौधरी का कहना है कि पवन गोयल ने जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल कर मर्यादा की लक्ष्मण रेखा को लांघ दिया था। सम्मानजनक तरीके से बात करने के बावजूद वह बड़बोलेपन से बाज नहीं आए। इसलिए उन्हें आवेश में आना पड़ा। उधर, पवन गोयल ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया।

यह भी पढ़े – BJP – पूर्व MLC ने नेताजी को पीटा, आईसीयू में भर्ती, मंत्री और सांसद की मौजूदगी में हुई घटना

Ex. Mlc Fight Pawan goyal

Ex. MLC प्रशांत चौधरी और वरिष्ठ नेता पवन गोयल के बीच शुक्रवार को गाली-गलौच एवं मारपीट हो गई थी। मार पीठ के दौरान पवन गोयल को गंभीर चोटें आई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां अभी भी उनका इलाज चल रहा है। मारपीट करने के आरोपों में घिरे MLC Prashant Chowdhary ने सफाई दी है और पवन गोयल पर ही कई आरोप जड़ दिए हैं। उन्होंने कहा है कि पवन गोयल ने जाति सूचक शब्द (गुर्जर) का इस्तेमाल कर अमर्यादित व्यवहार किया। वह व्यवहारिकता के साथ बात कर गोयल को शांत कराने की कोशिश करते रहे, मगर उन्होंने एक नहीं सुनी। इस कारण विवाद बढ़ गया।

यह भी पढ़ें – BJP महासंग्राम – ठेंगे पर पार्टी, संगठन में बढ़ी अनुशासनहीनता

प्रशांत चौधरी ने कहा कि पवन गोयल ने अनुशासनहीनता का परिचय देकर उल्टा-सीधा बोलना जारी रखा। इसके चलते विवाद इस कदर बढ़ गया। पवन गोयल ने बार-बार गुर्जर बोला और रोकने पर गुर्जर बिरादरी के लिए उटपटांग बातें बोलना जारी रखा। प्रशांत चौधरी ने कहा कि वह गुर्जर बिरादरी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं। बिरादरी के बारे में गलत शब्द सुनकर गुस्सा आया लेकिन मैंनेेेे कोई मारपीट नहीं की। मारपीट की पहल भी उन्होंने ही की थी।

उधर, पवन गोयल ने इन आरोपों को बेबुनियाद करार दिया है। उन्होंने कहा कि प्रशांत चौधरी बिल्कुल गलत बोल रहे हैं। पार्टी और संगठन को उन्होंने पूरे घटनाक्रम से अवगत करा दिया है। संगठन मेरे साथ है। पार्टी ने न्याय का भरोसा दिलाया है। प्रशांत चौधरी ने जो भी बोला है वह पूरी तरह बेबुनियाद गलत मनगढ़ंत और साजिश वाली बातें हैं। मैं भाजपा का पुराना अनुशासित सिपाही हूं और जहां तक झूठे आरोप की बात है तो मैंं इतना ही कहूंगा कि प्रशांंत चौधरी से अधिक गुर्जर बिरादरी के लोग मेरे साथ हैं। मैंने ना तो आज तक जाति बिरादरी की बात की और ना ही आगेे करूंगा। मेरे साथ जाट, पंडित, गुर्जर, वैश्य, ठाकुर, एससी सभी बिरादरी के लोग है। मैंने पार्टी तक अपनी पूरी बात पहुंचा दी है। इस मामलेे में जो भी होगा वह पार्टी निर्णय करेगी। मुझे पार्टी पर पूरा भरोसा है।

यह भी पढ़े – Madan Sweets – रेस्टोरेंट में हुआ कांड, वीडियो वायरल

पुलिस के पास पहुंचा प्रशांत चौधरी का मामला

एमएलसी प्रशांत चौधरी और वरिष्ठ नेता पवन गोयल के बीच उभरा विवाद पुलिस तक पहुंच गया है। पवन गोयल के भाई मनीष गोयल ने थाना सिहानी गेट में प्रशांत चौधरी के खिलाफ शिकायत की है। उन पर जान से मारने की धमकी का आरोप मढ़ा गया है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।