साठा चौरासी से योगी आदित्यनाथ का ऐलान नागरिकों की सुरक्षा से नहीं करने देंगे खिलवाड़

साठा चौरासी की भूमि पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा हमें अपनी पहचान के साथ आगे बढऩा है। यह भारत का नया उत्तर प्रदेश है जहां विकास और सुशासन के लिए जगह होगी। प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार की है। पूर्व की सरकारों के तुष्टीकरण की वजह से दंगे होते थे। दंगाइयों को मुख्यमंत्री दरबार में सम्मानित किया जाता था। हिंदुओं पर झूठे मुकदमे दर्ज कराए जाते थे। सरकार के गुंडे-माफिया का कहर जनता पर टूटता था, लेकिन अब बहन-बेटियों की इज्जत और आस्था के साथ कोई खिलवाड़ करने की हिम्मत नहीं कर सकता है। दंगा करने, सरकारी व व्यापारियों की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों पर ऐसी कार्रवाई होगी कि भरपाई करते-करते उनकी सात पीढ़ी निकल जाएंगी।

अनिल तोमर (विशेष संवाददाता)
पिलखुवा/ धौलाना। साठा चौरासी की भूमि पर पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एनएच- स्थित तिसोली खेड़ा गांव में मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विकास कार्यों से जुडी 342 करोड की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने का आह्वान किया। योगी आदित्यनाथ ने अपने उद्बोधन की शुरूआत करते हुए कहा कि हम सभी के जीवन में विकास ही सुख और समृद्धि लाएगा। हमें अपनी पहचान के साथ आगे बढऩा है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह भारत का नया उत्तर प्रदेश है जहां विकास और सुशासन के लिए जगह होगी। प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार की है। नागरिकों की सुरक्षा के साथ किसी को भी खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प है कि प्रदेश का विकास होगा विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी हुई विकास की परियोजनाएं, प्रत्येक क्षेत्र में रोजगार की संभावनाओं के साथ-साथ विकास की प्रगति पर ले जाने के लिए भी यह सरकार संकल्प कृत है। हमे कोरोना महामारी की लड़ाई में भी प्रशासन व जनता का सहयोग प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि स्वयंसेवी संगठनों के साथ मिलकर कोरोना के खिलाफ हमने लड़ाई लड़ी है।

हापुड़ संवर रहा और उत्तर प्रदेश बदल रहा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज हापुड़ संवर रहा है और उत्तर प्रदेश बदल रहा है। यह नए भारत का नया उत्तर प्रदेश है। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों के तुष्टीकरण की वजह से दंगे होते थे। दंगाइयों को मुख्यमंत्री दरबार में सम्मानित किया जाता था। हिंदुओं पर झूठे मुकदमे दर्ज कराए जाते थे। सरकार के गुंडे-माफिया का कहर जनता पर टूटता था, लेकिन अब बहन-बेटियों की इज्जत और आस्था के साथ कोई खिलवाड़ करने की हिम्मत नहीं कर सकता है। दंगा करने, सरकारी व व्यापारियों की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों पर ऐसी कार्रवाई होगी कि भरपाई करते-करते उनकी सात पीढ़ी निकल जाएंगी।

बेटियों से होती थी छेड़छाड़ और कांवड़ यात्रा पर लगती थी रोक
जनसभा में मुख्यमंत्री योगी ने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों में विकास केवल परिवारों तक सीमित रहता था। बेटियों से छेड़छाड़ होती थी और कांवड़ यात्रा तक पर रोक लगा दी जाती थी। जो लोग कहते थे, अयोध्या में कोई पर भी नहीं मार सकता है, वहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भव्य राम मंदिर का निर्माण शुरू करा दिया है। दुनिया का सबसे भव्य और दिव्य मंदिर अयोध्या में बनेगा और उसे कोई रोक नहीं सकता है। उन्होंने कहा तुष्टीकरण की वजह से ही मुजफ्फरनगर दंगा हुआ था। पहले महामारी आने पर बीमारी और भूख से मौत होती थी, लेकिन अब मुफ्त उपचार मिलता है और नि:शुल्क अनाज भी।

ये भी पढ़े: भाजपा में गुटबाजी, जिला प्रभारी ने मंच से ही संभाला मोर्चा

गुर्जर ठाकुर विवाद पर इशारों में कह दी बात
दादरी में क्षत्रिय सम्राट मिहिर भोज के विवाद के मामले में चुप्पी साधे योगी ने मंच से इशारों-इशारों में कहा कि हम सबके मन में महापुरुषों के प्रतिआदर का भाव होना चाहिए। किसी भी महापुरुष को जातीय दायरे में नहीं रखना चाहिए। देश की यह बड़ी जिम्मेदारी हो जाती है। आजादी का अमृत महोत्सव देश का अमृत महोत्सव है, हमारा देश आजादी की 75 वीं वर्षगांठ की तरफ बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में देश अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित हो रहा है और स्वाबलंबी बन रहा है।

प्रसिद्ध है हापुड़ का पापर
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनपद हापुड़ एक जनपद एक उत्पाद योजना के तहत जुड़ रहा है। प्रदेश का कोई भी जनपद ऐसा नहीं है जिसकी कोई पहचान न हो। पिलखुआ का कपड़ा उद्योग, हथकरघा इत्यादि से बन रही चादर पूरे देश के अंदर भेजी जाती है। हापुड़ का पापड़ प्रसिद्ध है। प्रत्येक परिवार स्वाबलंबन के साथ-साथ आगे बढ़ रहा है। मेरठ की रेबड़ी सभी स्थानों पर प्रसिद्ध है। अपने पुराने उत्पादों को यह जनपद फिर से आगे बढ़ाएं। स्वयंसेवी समूहों को भी आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने ने कहा कि आज प्रदेश में कृषि के क्षेत्र में भी विकास हो रहा है विकास की इस मुहिम में हर नागरिक को जोडऩा होगा तभी हम अपने प्रदेश का बेहतर विकास कर पाएंगे। इस अवसर मुख्यमंत्री ने जनपद हापुड़ के 20 लाभार्थियों को अलग-अलग योजनाओं के अंतर्गत प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।

ये भी पढ़े: पूर्व की सरकार में योजना का लाभ सिर्फ उनके अपनो ने लिया: योगी

जनरल वीके सिंह बोले कोरोना समाप्ति की ओर
कार्यक्रम में मौजूद केन्द्रीय राज्यमंत्री जरनल वी के सिंह ने कहा योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने से पहले सूबे में चिकित्सा सुविधाएं सीमित थीं। अब प्रदेश में तमाम मेडिकल कॉलेज और दो एम्स बन रहे हैं। ये 18 महीने में बनकर तैयार हो जाएंगे। कोरोना काल में योगी आदित्यनाथ द्वारा किए गए काम की प्रशंसा डब्लूएचओ और केंद्र सरकार ने भी की है। कोरोना अब यूपी में समाप्ति की ओर है। सरकार के उत्साह और व्यवस्था में कोई कमी नहीं है। यूपी में हुए टीकाकरण को पूरी दुनिया ने सराहा है।

जिला प्रभारी मानसिंह गोस्वामी ने कार्यकर्ताओं का जताया आभार
भाजपा पश्चिमी क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं हापुड़ के जिला प्रभारी मानसिंह गोस्वामी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ के सफल कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने से पहले गरीबों के घर में शौचालय तक नहीं थे। बेटी रात को डर की वजह से शौच भी नहीं जा पाती थी। अब गांवों में 18 घंटे, तहसीलों में 20 और शहरों में 24 घंटे बिजली आ रही है। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनते ही गुंडा माफियाओं की कमर तोड़ दी। आम आदमी सकून में है और अपराधी अब दहशत में जी रहे हैं। भारत के टुकड़े करने का नारा देने वाले लोग नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ के खिलाफ षड्यंत्र कर रहे हैं। उन्हें कामयाब नहीं होने देना है।

ये भी पढ़े: योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद को लेकर किया बड़ा ऐलान

धर्मेश तोमर बोल योगी आए अपराधियों की तबाही लाये
पूर्व विधायक धर्मेश तोमर ने कहा जब से योगी सरकार आई है, अपराधियों की तबाही आई है। पहले ईमानदार लोग सिर झुकाकर और गुंडे सिर उठाकर चलते थे लेकिन अब व्यवस्थाएं बदल गईं हैं। अब अपराधियों को जेल और गाड़ी में जाने में डर लग रहा है। दूसरी सरकारों में पुलिस भर्ती की सूची पहले ऊपर से आती थी और 15 से 20 लाख रुपये की रिश्वत ली जाती थी। योगी सरकार में साढ़े चार लाख नौकरी दी गईं लेकिन भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा। प्रदेश में चार लाख करोड़ का निवेश आया है।

वाईपी सिंह बोले प्रदेश में गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार हुआ खत्म
पूर्व प्रदेश मंत्री व मुरादाबाद जनपद प्रभारी वाई पी सिंह ने कहा प्रदेश में गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार पूरी तरह खत्म हो गए हैं। प्रदेश में हर कीमत पर भाजपा की सरकार बनेगी और जिले की सभी सीट भाजपा जीतेगी। पूर्व सांसद डा रमेश चंद तोमर ने कहा कि प्रदेश में अब मां बहनें सुरक्षित हैं। पहले बहन बेटी घर से बाहर जाती थीं तो चिंता होती थी। अब गुंडे प्रदेश से भाग गए या भूमिगत हो गए हैं। हापुड़ नगर पालिका अध्यक्ष प्रफुल्ल सारस्वत ने कहा अब देश में बन रही कि कोरोना काल में भयंकर बीमारी के बीच पीएम नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ ने जनता की मदद की। पहले वैक्सीन विदेशों में बनती थी और हमारे देश में दस साल बाद आती। लेकिन अब हमारे देश में दो वैक्सीन बन गई और 76 करोड़ लोगों को लग भी गई है। सपा सरकार में बहन, बेटियों से दुष्कर्म होते थे, अब वे निडर होकर घूम रही हैं। इस बार भाजपा 350 सीट जीतेगी।

ये भी पढ़े: यूपी में कोरोना को हराने के लिए हर संभव प्रयास: योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री को प्रतीक चिन्ह व पौधा भेंट किया
मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ को मंडल आयुक्त मेरठ सुरेंद्र सिंह एवं जिलाधिकारी हापुड़ अनुज सिंह ने संयुक्त रूप से प्रतीक चिन्ह व पौधा भेंट किया। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह, हापुड़ के प्रभारी मंत्री संदीप सिंह, विधायक हापुड़ विजयपाल आढ़ती, गढ़मुक्तेश्वर कमल मलिक, ब्लाक प्रमुख निशांत सिसोदिया, जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर, महेश अग्रवाल, नरेश तोमर, अजीत तोमर , चेयरमैन नगरपालिका परिषद हापुड़ प्रफुल्ल सारस्वत,व पिलखुवा गीता गोयल, अधिकारी एवं कर्मचारी समेत जनप्रतिनिधि तथा आम जनमानस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।