नीतीश से चिराग लेंगे पूरी टक्कर, एलजेपी ने जारी की पहले चरण के उम्मीदवारों की सूची

– जदयू के बाद अब एलजेपी ने जारी की प्रत्याशियों की सूची

उदय भूमि ब्यूरो
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में गर्माहट आ गई है। जदयू की सूची जारी होने के अगले दिन आज बृहस्पतिवार को लोक जनशक्ति पार्टी ने प्रथम चरण के मतदान के लिए 42 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। एलजेपी में भाजपा से आये उम्मीदवारों को खासी तरजीह दी गई है। सूची जारी करके एलजेपी ने साफ कर दिया है कि वह नीतीश चाचा को चित करने के लिए हर दाव अजमाएंगे। एलजेपी का बिहार में अलग चुनाव लड़ना इसलिए भी खास है क्योंकि वह एनडीए का हिस्सा है और केंद्र सरकार में उसकी पार्टी भागीदार है। लेकिन बिहार में वह अलग ताल ठोक रहा है। उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करने के मौके पर भी चिराग के निशाने पर नीतीश कुमार रहे।

बिहार चुनाव : इधर नामांकन, उधर हुई गिरफ्तारी

चिराग ने टवीट्र पर पार्टी के सभी प्रत्याशियों को जीत की अग्रिम बधाई देते हुए लिखा कि लोक जनशक्ति पार्टी के सभी प्रत्याशियों को ढ़ेर सारी बधाई। बिहार के आने वाले भविष्य के लिए आप सभी का जीतना जरूरी है। नीतीश पर हमला करते हुए लिखा जदयू को वोट देने का मतलब बिहार को बर्बाद करना है। पापा की सेहत खराब होने के कारण आप सब के बीच नहीं आ पा रहा हूं। पापा की सेहत ठीक होते ही आपके बीच रहूंगा।

बाबुबरही से मीना, फुलपरास से शीला, हरलाखी से सुधांशु और निर्मली से अनिरूद्ध यादव होंगे जद (यू) प्रत्याशी

चिराग पासवान के टवीट्र हैंडल से जो लिस्ट जारी की गई है उसमें शेखपुरा सीट से इमाम गजाली, डुमराव से अखिलेश कुमार सिंह, करगहर से राकेश कुमार सिंह, बेलहर से अर्चना उर्फ बेबी यादव, सिकंदरा से रविशंकर पासवान, चेनारी से चंद्रशेखर पासवान, झाझा से रविंद्र यादव और तारापुर से मीना देवी को प्रत्याशी बनाया गया है। एलजेपी ने नोखा से डॉ. कृष्ण कबीर, जगदीशपुर से भगवान सिंह कुशवाहा, कुर्था से भुवनेश्वर पाठक, बेलागंज से रामाश्रय शर्मा को टिकट दिया है। सासाराम से रामेश्वर चौरसिया को टिकट दिया गया है। रामेश्वर चौरसिया बिहार बीजेपी के चर्चित चेहरे रहे हैं। रामेश्वर चौरसिया जदयू प्रत्याशी के खिलाफ ताल ठोकेंगे।

एलजेपी द्वारा घोषित प्रत्याशियों की पहली सूची
सासाराम- रामेश्वर चौरसिया
जहानाबाद- इंदू देवी कश्यप
सुल्तानगंज- नीलम देवी
ओबरा- डॉक्टर प्रकाश चंद्र
नवीनगर- विजय कुमार सिंह
घोसी- राकेश कुमार सिंह
मखदुमपुर (सुरक्षित)- रानी कुमारी
चकाई- संजय कुमार मंडल
संदेश- श्वेता सिंह
बाराबट्टी (सुरक्षित) रेणुका देवी
गोविंदपुर- रणजीत यादव उफज् रणजीत प्रसाद
नवादा- शशि भूषण कुमार
मोकामा- सुरेश सिंह निषाद
शेखपुरा- इमाम गजाली

क्यों इतने अलोकप्रिय हुए नीतीश, झंझारपुर से होगा पत्ता साफ?

डुमरांव- अखिलेश कुमार सिंह
करगहर- राकेश कुमार सिंह उफज् गबरू सिंह
बेलहर- अचज्ना कुमार उफज् बेबी यादव
सिकंदरा (सुरक्षित)- रविशंकर पासवान
चेनारी (सुरक्षित)- चंद्रशेखर पासवान
झाझा- डॉक्टर रविंद्र यादव
तारापुर- मीना देवी
कुटुम्बा (सुरक्षित)- सरूण पासवान
बरबीघा- डॉक्टर मधुकर कुमार
अगरपुर- डॉक्टर मृणाल शेखर
सूयगढ़ा- रविशंकर प्रसाद सिंह उफज् अशोक सिंह
मसौढ़ी (सुरक्षित)- परशुराम कुमार
रफीगंज- मनोज सिंह
नोखा- डॉक्टर कृष्ण कबीर
जगदीशपुर- भगवान सिंह कुशवाहा
कुर्था- भुवनेश्वर पाठक
बेलागंज- रामाश्रय शर्मा उफज् पुण्यदेव शमाज्
पालीगंज- उषा विद्यार्थी
धोरैया (सुरक्षित)- दीपक कुमार पासवान
इमाकगंज (सुरक्षित)- श्रीमति शोभा
शेरघाटी- मुकेश कुमार यादव
जमालपुर- दुर्गेश कुमार सिंह
राजपुर (सुरक्षित)- निर्भय कुमार निराला
अतरी- अरविंद कुमार सिंह
दिनारा- राजेंद्र सिंह
ब्रह्मपुर- हुलास पांडेय
टिकारी- कमलेश शर्मा
अगिगांव (सुरक्षित)- राजेश्वर पासवान