मेयर ने तलब की एलईडी स्ट्रीट लाइट की फाइल

उदय भूमि ब्यूरो
गाजियाबाद। शहर की सड़कों पर रात में अंधेरा छाया रहने और खराब स्ट्रीट लाइट होने के चलते मेयर आशा शर्मा ने एलईडी स्ट्रीट लाइट की फाइल तलब की है। मेयर आशा शर्मा ने नगर निगम के विद्युत एवं यांत्रिकी विभाग के अधिशासी अभियंता मनोज प्रभात को कड़ा पत्र जारी करते हुए कहा कि पूर्व में 12 अगस्त को पत्र जारी किया गया था। लेकिन स्ट्रीट लाइट बार-बार कहने के बाद भी शहर में ठीक नहीं कराई जा रही हैं। यह घोर लापरवाही है।

उत्तर प्रदेश में हुआ एलईडी घोटाला: बिना काम किये एलईडी फर्म को शासन से हुआ करोड़ों का भुगतान

मेयर ने पत्र की प्रति म्युनिसिपल कमिश्रर महेंद्र ङ्क्षसंह को भेजते हुए निगम अधिकारियों को तत्काल इस मामले में उचित निर्देश दें। शहर में पिछले दो माह से स्ट्रीट लाइट ठीक होने की शिकायत कर रहे है। व्यक्तिगत रूप से निर्देश दिए गए। मगर अधिशासी अभियंता स्ट्रीट लाइट को ठीक नहीं कराया जा रहा हैं। एलईडी लाइट के ड्राइवर लगवाए गए। मगर वह उच्च गुणवत्ता के नहीं है,इससे लाइट जल्द खराब हो रही हैं।

एलईडी लाइट घोटाला: नगर निगम पाक साफ लेकिन शासन का दामन दागदार

मेयर ने कहा कि खराब लाइट ठीक कराई जाए। कितनी लाइट एक साल में खरीदी गई और शहर में कहां-कहां पर लगाई गई। एलईडी ड्राइवर पर फिलिप्स कंपनी का नाम लिखा है, लेकिन वह कंपनी के नहीं है। इसकी पत्रावली जल्द पेश करें।