गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध होगा शिकायतों का निस्तारण: म्युनिसिपल कमिश्नर

– विजयनगर जोन में लगा जन चौपाल, मेयर एवं म्युनिसिपल कमिश्नर ने सुनी शिकायतें
– लाइनपार क्षेत्र आरडब्ल्यूए के प्रमुख आरके आर्य ने मेयर, म्युनिसिपल कमिश्नर का किया स्वागत

उदय भूमि ब्यूरो
गाजियाबाद। शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध होगा। शुक्रवार को विजय नगर जोन में आयोजित जन चौपाल कार्यक्रम में लोगों की शिकायतों को सुनते हुए म्युनिसिपल कमिश्नर महेंद्र सिंह तंवर ने यह बातें। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण तथा निगम अधिकारियों एवं आम शहरवासियों के बीच की दूरी को पाटने के लिए नगर निगम द्वारा पिछले एक माह से जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। म्युनिसिपल कमिश्नर महेंद्र सिंह तंवर द्वारा शुरू किये गये इस कार्यक्रम की शहरवासियों द्वारा काफी सराहना की जा रही है। जन चौपाल में कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया जा रहा है। चौपाल के बाद कॉलोनी का भ्रमण कर म्युनिसिपल कमिश्नर शहरवासियों के साथ जन संवाद भी स्थापित कर रहे हैं।

यह भी पढ़े : भगवान से पहले शिक्षक को दर्जा : सुरेश खन्नाजन चौपाल में शुक्रवार को विजयनगर क्षेत्र के पार्षदों और क्षेत्र के लोगों ने मेयर आशा शर्मा और म्युनिसिपल कमिश्नर महेंद्र सिंह तंवर के समक्ष अपनी समस्याएं रखते हुए जल्द निस्तारण करने की मांग की। महापौर आशा शर्मा ने कहा कि वार्डों की समस्याओं का प्राथमिकता पर निस्तारण कराया जा रहा है। विजय नगर सेक्टर-9 ई-ब्लॉक के पार्क में आयोजित जन चौपाल में अपर नगर आयुक्त आरएन पांडेय, एसबीएम नोडल अधिकारी अरूण कुमार मिश्रा, चीफ इंजीनियर मोइनुद्दीन, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश कुमार, मुख्य पशु चिकित्स एवं कल्याण अधिकारी डॉ. अनुज कुमार सिंह, विजय नगर जोनल प्रभारी राजवीर सिंह आदि मौजूद रहे। लाइनपार क्षेत्र आरडब्ल्यूए के प्रमुख डॉ. आर के आर्य ने म्युनिसिपल कमिश्नर का स्वागत किया।

यह भी पढ़े : गरीबों के लूटेरे भू-माफिया और उसके साथी होंगे बेनकाब जन चौपाल कार्यक्रम की सराहना करते हुए आरके आर्य ने कहा कि अब लोगों को छोटी-छोटी शिकायतों के लिए निगम कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ रहे हैं और इस कार्यक्रम के जरिये उनके मुहल्ले में शिकायतें सुनी जा रही है और उसका निस्तारण किया जा रहा है। जन चौपाल कार्यक्रम में पार्षद विकास खारी, अमित पंथ, चंपा माहौर, सुरेश शर्मा, वेदपाल, वीके सिंह, श्रीकृष्ण, सुरेंद्र आदि लोग मौजूद रहे। जन चौपाल में लोगों ने नालियों की सफाई न होने की शिकायत की और बंदरों के आंतक से निजात दिलाने की मांग की। पार्षद विकास खारी ने मवई में जलापूर्ति की समस्या और सड़क की मरम्मत न होने की शिकायत की। म्युनिसिल कमिश्नर ने इन शिकायतों का जल्द निस्तारण करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।