गाजियाबाद में तेंदुआ हुआ खुंखार और खतरनाक, सिपाही सहित तीन लोगों को किया जख्मी

गाजियाबाद। जनपद में तेंदुआ का खौफ कायम है। तेंदुए ने शनिवार को डासना क्षेत्र में 3 लोगों पर हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया। इनमें वन विभाग का सिपाही भी शामिल है। खुंखार हो चुके तेंदुए को दबोचने के लिए वन विभाग ने पूरी ताकत लगा दी है। पुलिस और वन विभाग की टीम संयुक्त रूप से काम रही हैं। तेंदुए को पकड़ने के लिए कुछ स्थानों पर पिंजड़े भी लगाए गए हैं। उधर, जिला प्रशासन और वन विभाग ने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है। डासना में तेंदुए की पुष्टि होने से वन विभाग पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गया है। राजनगर सेक्टर-13 में बीते मंगलवार को तेंदुए को देखा गया था। इसके बाद वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए स्पेशल ऑपरेशन की शुरूआत की थी, मगर वह हाथ नहीं आ सका है।

यह भी पढ़े : फिर गाजियाबाद में आया तेंदुआ, राजनगर में कैमरे में हुआ कैप्चर, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

lepord-ghaziabadडासना में उड़ी नागरिकों की नींद
शनिवार को डासना के आध्यात्मिक नगर रेलवे स्टेशन के पास रफीकाबाद में तेंदुआ दिखाई देने से हलचल पैदा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस और वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। वन विभाग टीम ने सर्च ऑपरेशन की शुरूआत की। ऐसे में तेंदुए ने टीम पर अचानक हमला कर दिया। हमले में वन विभाग के सिपाही सुनील राठी और प्रेम कुमार तथा एक फार्म हाउस के कर्मचारी चंदन सिंह घायल हो गए। चंदन को गंभीर हालत में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
फार्म हाउस में लगाया पिंजड़ा
वन विभाग के रेंजर एके गुप्ता के मुताबिक चंदन की हालत गंभीर है। तेंदुए ने टीम पर सामने से हमला किया था। वन विभाग ने अब गोगी के फार्म हाउस में पिंजड़ा लगा दिया है। इसके अलावा मेरठ मंडल की वन विभाग की अतिरिक्त टीमों को मदद के लिए बुलाया गया है। सुरक्षा को लेकर वन विभाग ने सलाह भी जारी की है। वहीं, तेंदुए के हमले के बाद नागरिकों में दहशत का माहौल है। तेंदुए के हमले में घायल शामली के गांव पंडोरा निवासी सुनील राठी 2016 में वन विभाग में भर्ती होने के बाद वन्य जीवों से आमना-सामना कर रहे हैं। इस दौरान ड्यूटी पर वन दरोगा फतेह सिंह, संजय कुमार, चंदन रावत के अलावा सिपाही रामवीर सिंह, घनश्याम और रियाज खान भी मौजूद थे।

यह भी पढ़े : गाजियाबाद में राजनगर के बाद अब मुरादनगर में दिखा तेंदुआ, दहशत में नागरिक

वन विभाग की नागरिकों को सलाह
प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी दीक्षा भंडारी ने बताया कि डासना में प्रेम कुमार गोगी फार्म हाउस में पिंजड़ा लगवाया गया है। वन विभाग की 5 टीम भी तैनात की गई हैं। आसपास के नागरिकों को घर के खिड़की एवं दरवाजे बंद रखने की सलाह दी गई है। बच्चों और वृद्धों को घर से बाहर न निकलने की सलाह भी दी गई है। उन्होंने कहा कि वन विभाग की टीम जल्द तेंदुए को दबोच लेगी।

यह भी पढ़े : अलर्ट: अभी तक नहीं पकड़ा गया तेंदुआ, गाजियाबाद के डीएम ने एडवाइजरी जारी कर…